ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: लालू-नीतीश के पुराने करीबी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- बिल सत्ता पर काबिज रहने का खेल

Bihar Politics: नारी वंदन अधिनियम को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है, पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने भाजपा पर सत्ता स्थायी करने और परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में नारी वंदन अधिनियम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने इस कानून को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नारी वंदन के नाम पर भाजपा सत्ता को स्थायी बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।


शिवानंद तिवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के प्रतिनिधित्व की वास्तव में चिंता होती, तो 2023 में पारित बिल को तुरंत लागू किया जाता, न कि उसे जनगणना और परिसीमन से जोड़कर टाला जाता।


पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित नए ढांचे में लोकसभा सीटों की संख्या 800 से अधिक करने की योजना है, जिससे उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का प्रभाव बढ़ेगा, जहां भाजपा पहले से मजबूत स्थिति में है। उनके अनुसार यह कदम लोकतांत्रिक संतुलन को बिगाड़ सकता है और सत्ता कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में केंद्रित हो जाएगी।


उन्होंने यह भी कहा कि जिस देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हैं और जहां अपराधियों को संरक्षण मिलने के आरोप लगते हैं, वहां “नारी वंदन” जैसे नारे केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिए जा रहे हैं।


इधर, लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के पारित न होने के बाद देशभर में सियासत तेज हो गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा नेताओं ने विभिन्न राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर हमला बोला, वहीं विपक्ष ने इसे भाजपा की रणनीति बताया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता