ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, एक्स पर शेयर की पुरानी तस्वीर; जानिए.. क्या बोले बिहारी बाबू?

Tej Pratap Yadav: नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार तेज प्रताप यादव की रिहाई की मांग तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के बाद अब सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट कर गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए सभी केस वापस लेने की मांग की है।

Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव की रिहाई की मांग तेज
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Tej Pratap Yadav: नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए विरोध-प्रदर्शनों के बीच जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 



तेजस्वी यादव के बाद अब अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी तेज प्रताप यादव की तत्काल रिहाई की मांग की है। सोमवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सीवान, पटना, छपरा समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के प्रति प्रशासन के रवैये की आलोचना करते हुए इसे निंदनीय बताया।



अपने पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने मांग की कि दिल्ली में हुए 'समझौते' की तर्ज पर बिहार में भी प्रदर्शन से जुड़े सभी मामलों को वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव को तुरंत रिहा किया जाए।



शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी सवाल उठाया कि क्या तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। उन्होंने इस संदर्भ में यह भी उल्लेख किया कि गिरफ्तारी से पहले तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को अपना समर्थन दिया था।



साथ ही उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर किसी राजनीतिक आशंका का असर इस कार्रवाई पर पड़ा है। अपने पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर को टैग करते हुए उनकी भी सराहना की और उन्हें एक बेहतर नेता बताया।



गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार के कई जिलों में व्यापक प्रदर्शन हुए थे। विभिन्न स्थानों से सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। तेज प्रताप यादव भी छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी और विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता