ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

सरकार का बड़ा फैसला: पैसा नहीं चुकानेवाले चीनी मिलों की होगी नीलामी, विभाग ने डीएम को भेजा पत्र

PATNA: चीनी मिल के कर्मचारियों और गन्ना किसानों के बकाए राशि के भुगतान को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पैसे का भुगतान नहीं करने वाले चीनी मिलों की अब नीलामी होगी। इ

सरकार का बड़ा फैसला: पैसा नहीं चुकानेवाले चीनी मिलों की होगी नीलामी, विभाग ने डीएम को भेजा पत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चीनी मिल के कर्मचारियों और गन्ना किसानों के बकाए राशि के भुगतान को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पैसे का भुगतान नहीं करने वाले चीनी मिलों की अब नीलामी होगी। इसे लेकर गन्ना उद्योग विभाग ने बड़ी पहल की है। गन्ना उद्योग विभाग ने संबंधित जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है।


इसे लेकर चीनी मिलों को कई बार सरकार की तरफ से अल्टीमेटम भी दिया गया लेकिन इसके बावजूद ना तो किसानों के बकाए राशि का भुगतान किया गया और ना ही चीनी मिल के कर्मियों को ही। अब सरकार ने इन चीनी मिलों पर कार्रवाई का मन बना लिया है। ऐसे चीनी मिलों को चिन्हिंत कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसे लेकर संबंधित जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा गया है।


गन्ना उद्योग विभाग ने रीगा चीनी मिल, सासामुसा सुगर फ्रैक्ट्री, भारत चीनी मिल, हनुमान चीनी मिल सहित कई चीनी मिल का लिस्ट तैयार किया है जिन पर किसानों का करोड़ो रुपया बकाया है। पहले से बंद पड़े मिल की जमीन को उद्योग विभाग को सौंपा गया है जिस पर एथेनॉल फैक्ट्री लगाने की तैयारी की जा रही है। रीगा चीनी मिल पर 60 करोड़ तो वही सासामुसा पर 40 करोड़ रुपया बकाया है। भुगतान की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गयी है। 


गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि पर चीनी मिल कंपनी पैसे का भुगतान नहीं करती है तब इसे नीलाम कर ब्याज समेत किसानों को राशि का भुगतान किया जाएगा। जब तक किसानों के बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता तब तक कंपनी को चीनी मिल चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

टैग्स