ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार देवघर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

Bihar Politics: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने देवघर के बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर बिहार की समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।

Bihar Politics
भोलेनाथ की शरण में सम्राट
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को देवघर स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा बैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना की।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वीआईपी मूवमेंट के चलते आम श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए पूजा-अर्चना से रोका गया और वीआईपी गेट से गर्भगृह तक जाने के दौरान आम लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया।


देवघर पहुंचने पर एसडीएम रवि कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संभाली। पूजा के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से बिहार विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और भगवान के आशीर्वाद से राज्य तेज गति से आगे बढ़ेगा।


बैद्यनाथ धाम में पूजा के बाद मुख्यमंत्री बासुकीनाथ धाम भी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा बासुकी पर जलाभिषेक किया। इसके बाद वे देवघर लौटे और सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम करने के पश्चात शाम को पटना के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली प्रमुख धार्मिक यात्रा मानी जा रही है, जिसमें उन्होंने राज्य के विकास और कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता