ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टभ्रष्ट और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई: बिहार के 8 सीओ पर एक्शन, एक महीने में 50 अधिकारियों पर गिरी गाजबिहार में आभूषण दुकान से 2 लाख की लूट, अपराधियों से भिड़ गया दुकानदार; लोगों ने बदमाश को पीट-पीटकर किया अधमरासम्राट सरकार की बड़ी सौगात: बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अफसर बने IAS अधिकारी, पूरी लिस्ट यहां देखिए..24 घंटे के भीतर आधे बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए.. कब पहुंचेगा पटना?निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टभ्रष्ट और लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई: बिहार के 8 सीओ पर एक्शन, एक महीने में 50 अधिकारियों पर गिरी गाजबिहार में आभूषण दुकान से 2 लाख की लूट, अपराधियों से भिड़ गया दुकानदार; लोगों ने बदमाश को पीट-पीटकर किया अधमरासम्राट सरकार की बड़ी सौगात: बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अफसर बने IAS अधिकारी, पूरी लिस्ट यहां देखिए..24 घंटे के भीतर आधे बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए.. कब पहुंचेगा पटना?

CM सम्राट का मेगा प्लान.....नवंबर 2026 तक 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, 40 मिनट में गया-राजगीर-मुजफ्फरपुर पहुंचाएगी रैपिड रेल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में नवंबर 2026 तक 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य घोषित किया है। उन्होंने गया, राजगीर और मुजफ्फरपुर को जोड़ने वाली रैपिड रेल परियोजना, नए एयरपोर्ट, उद्योग निवेश और 'सहयोग' कार्यक्रम...

Bihar News, Samrat Choudhary, Bihar Investment, 5 Lakh Crore Investment Bihar, Rapid Rail Bihar, Gaya Rajgir Rapid Rail, Muzaffarpur Rapid Rail, Bihar Development, NDA Government Bihar, Bihar Industry
© self
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार में 20 नवबंर 2026 तक लगभग 5 लाख करोड़ रू निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यह बड़ा ऐलान किया है. साथ ही बिहार में रैपिड रेल चलाने की लेकर कार्य शुरू कर दिए गए हैं. रैपिड रेल के माध्यम से चालीस मिनट में गया,राजगीर,मुजफ्फरपुर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" मीडिया संवाद कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया।

‎मुख्यमंत्री ने बिहार में औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सीमेंट, बेवरेज और डेटा सेंटर जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने घोषणा की कि एनडीए सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने तक लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। उद्योगों के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को आसान बनाते हुए 30 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है, जिसके बाद आवश्यक अनुमतियां स्वतः प्रदान हो जाएंगी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, रेल और हवाई संपर्क का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट के बाद कई नए एयरपोर्ट, एयरस्ट्रिप और हेलीपैड परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। राजगीर, गया और मुजफ्फरपुर को जोड़ने वाली रैपिड रेल परियोजना पर भी गंभीरता से काम किया जा रहा है।

उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर साफ कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उंन्होने सरकार द्वारा चलाये जा रहे सहयोग कार्यक्रम की भी चर्चा की। मुख्यमंत्रई सम्राट चौधरी ने सहोयग कार्यक्रम की विशेष तौर पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि आपके पास अगर कोई समस्या है तो उसे ऑनलाइ आवेदन कर दीजिए. तीस दिनों में समाधान होगा, नहीं तो 31 वें दिन अफसरों पर एक्श होगा. 

उन्होंने कहा कि सहयोग कार्यक्रम में टाइम फिक्स है. 10 दिन में काम नहीं तो 11 वें दिन में ऑटोमेटिक नोटिस जारी होगा, दूसरा नोटिस 21वां दिन होगा. आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं. आपका काम किसी की कृपा से नहीं होना है, कोई आदेश नहीं करेगा ,जनता स्वयं मलिक है. जनता को सशक्त करना है. जनता के कल्याण के लिए सरकार बनी है. अभी तक लोग यह सोचते थे, हम जो आदेश करेंगे वह चलेगा. हमें जनता के लिए काम करना है. जनता ने हमें बहुमत दिया है. जनता के भरोसे के लिए पूरी व्यवस्था खड़ी करनी है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता