ब्रेकिंग
छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम सम्राट चौधरी, कैबिनेट विस्तार पर क्या हुई बात?

Bihar Politics: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. दिल्ली में हुई इस बैठक में बिहार के विकास और संभावित कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की अटकलें लगाई जा रही हैं.

Bihar Politics
पीएम मोदी से मिले सीएम सम्राट
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री से यह उनकी पहली मुलाकात थी। सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। संभावना जताई जा रही थी इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हो सकती है।


दरअसल, यह पहला मौका है जब बिहार में बीजेपी से कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी ने बीते 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जेडीयू से विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। ऐसी चर्चा थी कि शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं हालांकि वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।


शपथ ग्रहण के पांच दिन बाद सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की है। मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्य के समग्र विकास एवं जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। माननीय प्रधानमंत्री जी का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है”। 


बता दें कि नई सरकार के गठन के बाद अब कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजर है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही सीएम सम्राट चौधरी अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। कैबिनेट विस्तार के बाद सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता