ब्रेकिंग
रॉन्ग नंबर से हुआ प्यार: 19 साल के युवक ने 5 बच्चों की मां से रचाई शादी, पहले पति के लिए धर्म परिवर्तन कर बिंदु से बनी थी सीमा परवीनसिंगापुर से भारत के लिए रवाना हुए लालू यादव, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी हुईं भावुक; लिखा- 'पापा, जल्दी वापस आइए'बिहार में सुरक्षा पर सियासत: लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, दी यह सलाहदो हिस्सों में बंटी वैष्णो देवी स्पेशल, लुधियाना स्टेशन पर टला बड़ा हादसाMLC चुनाव का टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, संजय मयूख भी रहे मौजूदरॉन्ग नंबर से हुआ प्यार: 19 साल के युवक ने 5 बच्चों की मां से रचाई शादी, पहले पति के लिए धर्म परिवर्तन कर बिंदु से बनी थी सीमा परवीनसिंगापुर से भारत के लिए रवाना हुए लालू यादव, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी हुईं भावुक; लिखा- 'पापा, जल्दी वापस आइए'बिहार में सुरक्षा पर सियासत: लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, दी यह सलाहदो हिस्सों में बंटी वैष्णो देवी स्पेशल, लुधियाना स्टेशन पर टला बड़ा हादसाMLC चुनाव का टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, संजय मयूख भी रहे मौजूद

दिल्ली से वापस लौटते ही नीतीश से मिले CM सम्राट, क्या हुई बात...?

Bihar Politics: दिल्ली से लौटते ही सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात कर ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की है.

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को दिल्ली से वापस पटना लौट आए। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात के लिए दिल्ली गए थे। दिल्ली से वापस लौटते ही सीएम सबसे पहले एक अणे मार्ग पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।


दरअसल, 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी 20 अप्रैल को दिल्ली गए थे। 21 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात की थी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात की। पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम सम्राट चौधरी बुधवार को वापस पटना लौट आए।


पटना लौटने के बाद वह सीधे एक अणे मार्ग पहुंचे और वहां पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच गठबंधन और सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार काफी खुश दिखे। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। 


उधर, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद राज्यसभा पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार का अब पूरा फोकस जेडीयू को मजबूत करने पर है। संगठन को धार देने के लिए नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम बनाई है। जेडीयू की तरफ से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में संजय झा समेत पार्टी के 24 नेताओं को जगह मिली है।


दिल्ली से वापस लौटते ही नीतीश से मिले CM सम्राट, क्या हुई बात...?


दिल्ली से वापस लौटते ही नीतीश से मिले CM सम्राट, क्या हुई बात...?


दिल्ली से वापस लौटते ही नीतीश से मिले CM सम्राट, क्या हुई बात...?


दिल्ली से वापस लौटते ही नीतीश से मिले CM सम्राट, क्या हुई बात...?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता