ब्रेकिंग
Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की हाई लेवल मीटिंग, नगर विकास और पंचायती राज विभाग को दिए अहम निर्देश

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नगर विकास और पंचायती राज विभाग के साथ हाई लेवल मीटिंग कर टैक्स व्यवस्था सुधारने और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नगर विकास एवं आवास विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। बैठक में दोनों विभागों की कार्यप्रणाली और तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।


नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री को प्रेजेंटेशन के जरिए मौजूदा स्थिति की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नगर निगम और अन्य नगर निकायों में टैक्स स्लैब की समीक्षा की जाए और नियमित रूप से टैक्स वसूली सुनिश्चित की जाए।


वहीं, पंचायती राज विभाग के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति पर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि वर्तमान स्थिति क्या है और कार्य कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।


मुख्यमंत्री ने आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस पर विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस बार विशेष रूप से पंचायत चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाने की योजना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता