ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

रोहित सिंह का लालू परिवार पर बड़ा हमला, 10 सर्कूलर आवास के सरकारी सामान की जांच की मांग

Bihar Politics: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने लालू परिवार पर सरकारी आवास से सामान हटाने और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू निवास से सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने के पीछे आशंका है कि कहीं सरकारी आवास से सामानों की हेराफेरी तो नहीं की जा रही है।


रोहित सिंह ने कहा कि उन्हें शक है कि लालू निवास से सुरक्षा हटने के बाद सरकारी विभाग से जुड़े कुर्सी, टेबल और पलंग जैसे सामानों को हटाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपील की है कि अधिकारियों को भेजकर सरकारी संपत्तियों की जांच कराई जाए।


उन्होंने मांग की कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में सरकारी आवास से कोई सामान कहीं और तो नहीं भेजा गया। रोहित सिंह ने आरोप लगाया कि लालू-राबड़ी शासनकाल में चारा और अलकतरा घोटाले जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि कहीं सरकारी आवास में रखी सरकारी संपत्तियों की भी हेराफेरी तो नहीं हुई है।


युवा चेतना सुप्रीमो ने इस पूरे मामले की अविलंब जांच की मांग की है और कहा है कि यदि अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता