ब्रेकिंग
Bihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएBihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न! 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों पर ऑरेंज चेतावनी, पटना में भी बरसेंगे बादलबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुए

Rohini Acharya: ‘संजय और रमीज का नाम लीजिएगा तो आपको चप्पल से मारा जाएगा’, पार्टी और परिवार छोड़ने के बाद रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान

Rohini Acharya: लालू परिवार और आरजेडी से दूर हुईं रोहिणी आचार्य ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर कोई संजय और रमीज को जिम्मेदार ठहराए तो उसे चप्पल से मारा जाएगा।

Rohini Acharya
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rohini Acharya: लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने आरजेडी छोड़ने और लालू परिवार से सारे रिश्ते खत्म करने के बाद पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी ने आरजेडी की दुर्गति के लिए संजय और रमीज को जिम्मेवार ठहराया तो उसे चप्पल से मारा जाएगा। इस दौरान रोहिणी काफी भावुक दिखीं।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की दुर्गति के लिए तेजस्वी के करीबी संजय यादव और रमीज नेमत खान से सवाल पूछना रोहिणी आचार्य को इतना भारी पड़ गया है कि उन्हें लालू फैमिली को छोड़कर वापस सिंगापुर जाना पड़ा है। सबसे पहले शनिवार की सुबह रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं... संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रहा हूँ”।रोहिणी के इस ट्वीट के बाद लालू फैमिली में हड़कंप मच गया।


अब रोहिणी ने खुद सामने आकर बयान दिया है कि पार्टी की हार के लिए सवाल पूछने पर उनपर चप्पल उठाया गया है। सिंगापुर रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि “नहीं मेरा कोई परिवार नहीं है। जाकर आप संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए। मेरा कोई परिवार नहीं है, वही लोग हमको निकाला है क्योंकि उनको आरजेडी की हार की जिम्मेवारी नहीं लेनी है”। 


रोहिणी ने आगे कहा कि “पूरा दुनिया बोल रहा है। जो चाणक्य बनेगा तो आप चाणक्य से ही न सवाल पूछिएगा। पूरी देश दुनिया उस चाणक्य से सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ। अगर संजय और रमीज का नाम लीजिए तो आपको घर से निकाल दिया जाएगा, आपको बदनाम किया जाएगा, आपको गाली दिलवाया जाएगा और आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा”। इस दौरा रोहिणी काफी भावुक दिखीं।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता