ब्रेकिंग
धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल: युवती को घर बुलाकर पिलाया कोल्ड ड्रिंक, बेहोश होने पर पति ने किया दुष्कर्म, पत्नी बनाने लगी अश्लील वीडियो100 की रफ्तार में दौड़ रही स्कॉर्पियो की कार से टक्कर, मां-बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत'पहले RJD लठैत पार्टी थी' बोधगया विधायक के बयान पर भड़कीं लालू की बिटिया, बोलीं.."जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना"सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल: युवती को घर बुलाकर पिलाया कोल्ड ड्रिंक, बेहोश होने पर पति ने किया दुष्कर्म, पत्नी बनाने लगी अश्लील वीडियो100 की रफ्तार में दौड़ रही स्कॉर्पियो की कार से टक्कर, मां-बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत'पहले RJD लठैत पार्टी थी' बोधगया विधायक के बयान पर भड़कीं लालू की बिटिया, बोलीं.."जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना"सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल

'पहले RJD लठैत पार्टी थी' बोधगया विधायक के बयान पर भड़कीं लालू की बिटिया, बोलीं.."जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना"

राजद विधायक कुमार सर्वजीत द्वारा आरजेडी को 'लठैत पार्टी' बताए जाने पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सामंती सोच वाला बयान बताते हुए विधायक पर विरोधियों की भाषा बोलने का आरोप लगाया।

बिहार न्यूज
संजय यादव पर भी साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बोधगया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने एक यूट्यूब चैनेल से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को लठैत पार्टी की संज्ञा देते हुए यह कह दिया कि संजय यादव जैसा व्यक्ति जिन्होंने लठैत पार्टी को हाई टेक्नोलॉजी पर लाकर खड़ा किया। इसमें कही से कोई दोमत नहीं है।


उन्होंने आगे कहा कि मैं नीडर होकर कह रहा हूं कि जिस आरजेडी पार्टी में अनुशासन की कमी थी, जगदा बाबू और संजय यादव ने कड़ी मेहनत करके पार्टी में अनुशासन लाने का काम किया। आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है, इसे नहीं डेवलप करीएगा तो पार्टियां नहीं चल सकती है। 


आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत के इस बयान को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी राहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हमल बोला है। राजद विधायक कुमार सर्वजीत के इस बयान को सुनकर रोहिणी आचार्य भी हैरान है। उन्होंने कह दिया कि इसको ही कहते हैं " जिस थाली में खाना , उसी में छेद करना " .. विधायक के द्वारा ये कहना कि " राजद लठैत पार्टी थी " , बिल्कुल सामंती सोच वाला बयान है और ये लालू जी की विचारधारा के विरोधियों की भाषा है .. कहीं ऐसा तो नहीं कि विधायक विरोधियों और राजद में घुसपैठ कर बैठे विरोधियों के एजेंटों की शह एवं इशारे पर ऐसा बोल रहे हैं !


रोहिणी आचार्य ने कहा कि वर्षों से राजद में हैं विधायक , राजद के गठबंधन वाली सरकार में मंत्री भी रहे , सांसदी का चुनाव भी राजद के सिंबल पर लड़ा , मगर उन्हें पहले कभी राजद के बारे में वो नजर नहीं आया जो अचानक आज नजर आने लगा ? ...


दुनिया जानती है कि लालू जी का राष्ट्रीय जनता दल गरीब - गुरबों - शोषितों - वंचितों का दल था , हाशिए पर खड़ी आबादी के अधिकार के लिए लड़ने , आवाज उठाने वाला दल था और गरीब विरोधी , सामजिक न्याय के विरोधियों के द्वारा ही राजद के बारे में ऐसा दुष्प्रचार किया गया , जैसा राजद के ये विधायक कर रहे हैं .. 


रोहिणी आगे कहती हैं कि विधायक जिस संजय यादव को राजद को ट्रांसफॉर्म करने का क्रेडिट दे रहे हैं , उसने तो राजद को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया, लालू जी के परिवार में फूट डाल दी , उसकी ही वजह से संख्या बल के हिसाब से भी राजद लगातार चुनावों में पिछड़ता चला गया, संगठन संजय के दलालों - गुर्गों की गिरफ्त में आ कर कमजोर हो गया . अगर संजय यादव और उसके ऐसे ही किसी और में इतनी ही काबिलियत है , तो क्यूँ नहीं वो अपनी एक हाई-टेक पार्टी बना अपनी काबिलियत आजमा लेता?