ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह ने दाखिल किया नामांकन, लालू परिवार के करीबी को लगातार दूसरी बार मौका

Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव के लिए राजद ने पूर्व एमएलसी सुनील कुमार सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। नामांकन के अंतिम दिन उन्होंने पर्चा दाखिल किया, जबकि विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के आधार पर राजद की एक सीट लगभग सुरक्षित मानी जा रही है।

Bihar MLC election 2026
बिहार MLC चुनाव 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।


राजद ने एक बार फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राबड़ी देवी के करीबी माने जाने वाले सुनील कुमार सिंह पर भरोसा जताया है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सुनील सिंह राजद नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके उम्मीदवार बनाए जाने के साथ ही दूसरी बार विधान परिषद सदस्य बनने की राह लगभग साफ मानी जा रही है।


विधान परिषद चुनाव के मौजूदा गणित को देखते हुए राजद की एक सीट लगभग तय मानी जा रही है। चुनाव जीतने के लिए करीब 25 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है। विधानसभा में महागठबंधन के पास मौजूद संख्या बल के आधार पर राजद आसानी से एक सीट जीत सकता है।


निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।


सुनील कुमार सिंह को लालू-राबड़ी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। वर्ष 2020 में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पहली बार विधान परिषद भेजा था। इस बार पार्टी में शिवचंद्र राम और सुनील सिंह दोनों के नामों पर चर्चा थी, लेकिन अंततः राजद नेतृत्व ने सुनील सिंह को उम्मीदवार बनाकर उन पर अपना विश्वास दोहराया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता