ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

‘दिल्ली में पेलेट गन.. बिहार में AK-47 से फायरिंग’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब, कहा- छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम जानलेवा

Rahul Gandhi: सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा और फायरिंग की घटना पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने छात्रों पर कार्रवाई, गिरफ्तारी और कथित गोलीबारी को लेकर सरकार से जवाब मांगा है।

Rahul Gandhi
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rahul Gandhi: बिहार के सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा और फायरिंग की घटना को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा बन चुका है और सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।



राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोली चलने की खबरें सामने आई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि छात्रों पर एफआईआर नहीं करने और उन्हें रिहा करने का वादा कहां गया।



राहुल गांधी ने कहा कि सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है और छात्रों के साथ बर्बरता की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जबकि बिहार में AK-47 से गोली चलने की बात सामने आ रही है।



उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में छात्रों के साथ एक जैसा व्यवहार देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार सुधार करने में सक्षम नहीं है और हर स्तर पर छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से छात्रों से माफी मांगने और प्रदर्शनकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।



राहुल गांधी का यह बयान सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद आया है। शनिवार को बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना में तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए, जबकि पथराव और झड़प में सीवान के एसपी पूरन कुमार झा, दो डीएसपी सहित करीब 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए।



बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सीवान की घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि पुलिस ने छात्रों पर AK-47 से गोली चलाई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस आरोप की पुष्टि नहीं की है।



फायरिंग में घायल प्रदर्शनकारियों की पहचान सीवान के शेख मोहल्ला निवासी आरिफ, दरौली थाना क्षेत्र के बुलेट कुमार गोंड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता