ब्रेकिंग
पटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे; सरकार को अल्टीमेटमदो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई मौतप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा, बुलाई अधिकारियों की अहम बैठक; चुनौतियों के बीच बड़ी जिम्मेदारीबिहार में CJP का स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर मांगा जवाबपटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे; सरकार को अल्टीमेटमदो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई मौतप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा, बुलाई अधिकारियों की अहम बैठक; चुनौतियों के बीच बड़ी जिम्मेदारीबिहार में CJP का स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर मांगा जवाब

छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर मांगा जवाब

Student Protest: दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने बल प्रयोग पर जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए दो अहम सवाल उठाए हैं।

Student Protest
राहुल गांधी का शाह से सवाल
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Student Protest: दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षा बलों ने अंधाधुंध बल प्रयोग किया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।



25 जुलाई 2026 को लिखे गए पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि छात्र निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर कथित तौर पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई में सैकड़ों छात्र घायल हुए, जबकि महिला प्रदर्शनकारियों के साथ भी कथित दुर्व्यवहार किया गया।



राहुल गांधी ने अपने पत्र में पैलेट गन के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने 19 वर्षीय छात्र साहिल लोछाब का उल्लेख करते हुए कहा कि वह गंभीर रूप से घायल है और उसकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा बताया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने एक घायल पत्रकार का भी जिक्र किया।



राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से दो महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या छात्रों के खिलाफ पैलेट गन समेत घातक बल प्रयोग की मंजूरी गृह मंत्रालय की ओर से दी गई थी? यदि नहीं, तो इसकी अनुमति किसने दी? राहुल का दूसरा सवाल था कि प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में छात्रों को लाठियों से पीटते दिखाई दे रहे लोग पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसके आदेश पर की गई थी?



पत्र के अंत में राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी शिकायतों का समाधान बातचीत के माध्यम से करने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ हुई कथित हिंसा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इससे पूरे देश में आक्रोश है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा जवाबदेही चाहते हैं और उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता