ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर को विधानसभा में मिली नई जिम्मेदारी, धूमल सिंह के साथ करेंगे काम

Bihar Politics: प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग समिति का सदस्य बनाया गया है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष सात माह की अवधि के लिए उनकी नियुक्ति हुई है।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।



प्रशांत किशोर की नियुक्ति चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष सात माह की अवधि के लिए की गई है। जदयू विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह इस समिति के सभापति हैं। प्रशांत किशोर के शामिल होने के बाद समिति में कुल 10 सदस्य हो गए हैं।



समिति के सदस्यों के नाम

मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह — सभापति

सुनील कुमार पिंटू

अनिल सिंह

वीरेंद्र कुमार

संजय सिंह

वशिष्ठ सिंह

रामानंद मंडल

बबलू कुमार

गौतम कृष्ण

प्रशांत किशोर



बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग संबंधी समिति का मुख्य कार्य राज्य में पर्यटन क्षेत्र के विकास, उससे जुड़े उद्योगों और संबंधित विभागों के कामकाज की समीक्षा करना है। समिति पर्यटन क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी देती है। इसके अलावा समिति अपनी समीक्षा और सुझावों से संबंधित प्रतिवेदन विधानसभा में पेश करती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता