ब्रेकिंग
सारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकार

MLC चुनाव का टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, संजय मयूख भी रहे मौजूद

Bihar Politics: बीजेपी उम्मीदवार पवन सिंह 8 जून को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात कर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: भोजपुरी फिल्मों के सिंगर और अभिनेता पवन सिंह अब नेता बनने जा रहे हैं। नेता पवन सिंह बिहार विधान परिषद के लिए बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने वाले हैं। इस बीच उन्होंने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


मुलाकात के बाद पवन सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार संजय मयूख भी मौजूद रहे। पवन सिंह ने यह भी जानकारी दी कि वे 8 जून को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।


पवन सिंह ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका मुख्य उद्देश्य जनसेवा करना है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए भाजपा (एनडीए) की ओर से घोषित प्रत्याशी श्री संजय मयूख जी एवं श्री पवन सिंह जी ने लोकसेवक आवास में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विजय की कामना की."


मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले पवन सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को अपनी "मां" बताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी दी है, उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।


बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने कोटे से पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है। वहीं जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने निशांत कुमार, भारती मेहता और शिवरानी देवी प्रजापति के नामों पर मुहर लगाई है। उपचुनाव के लिए जेडीयू ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।


विधान परिषद चुनाव के मौजूदा राजनीतिक गणित को देखते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। विधानसभा में गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल होने के कारण उसके सभी उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता