ब्रेकिंग
पटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनवाई से किया इनकारधू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाकपटना में भारी बवाल के बाद हाई अलर्ट, डाकबंगला चौराहा और विधानसभा की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनातीअस्पताल में तड़पता रहा घायल, डॉक्टर रहे गायब; गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामाअनंतनाग में आतंकी हमला: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद, TRF ने ली जिम्मेदारीCJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनवाई से किया इनकारधू-धू कर जला वेटनरी अस्पताल का गोदाम, दवाइयों से लेकर जरूरी उपकरण तक हुए खाक

पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पथराव से मचा बवाल; रणक्षेत्र में बदला इलाका

Patna News: पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BJP Congress Clash: पटना के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बुधवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। भाजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसके बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया।



भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ कार्यालय परिसर में डटे हुए थे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम समेत कई नेता भी वहां मौजूद थे।








दोपहर करीब दो बजे भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सदाकत आश्रम पहुंचे। वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।



झड़प के दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। पथराव के कारण आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।



हंगामे के कारण दानापुर-गांधी मैदान सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ और आवागमन बाधित हो गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम की ओर भी लगातार पथराव किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता