ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद पूर्णिया रवाना

पश्चिम बंगाल के मालदा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के दौरान भीषण गर्मी के कारण पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई, हालांकि इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य हुई जिसके बाद वो घर के लिए रवाना हो गये।

बिहार न्यूज
मालदा में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। वो पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गये हुए थे। 


भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में वो रोड शो कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया जिसके बाद प्राथमिक इलाज किया गया। सेहत में सुधार होने के बाद पप्पू यादव मालदा से पूर्णिया के लिए रवाना हो गये।  


इस बात की जानकारी निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के कार्यालय सचिव ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। बताया कि दोपहर में तेज गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। मालदा से पूर्णिया के लिए रवाना भी हो चुके हैं।


बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने वाला है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। जिसके लिए चुनाव प्रचार जारी है। पप्पू यादव पश्चिम बंगाल के इंग्लिश बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी मसूद आलम और हरिशचंद्रपुर सीट से प्रत्याशी मुश्ताक आलम के समर्थन में रोड शो करने के लिए मालदा गये हुए थे।


 चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के साथ लू भी काफी तेज चल रही थी। लेकिन बिना इसके परवाह किये पप्पू यादव लगातार चुनाव प्रचार कर रहे थे और इस दौरान रोड शो भी कर रहे थे। तभी अचानक भीषण गर्मी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गयी। 


जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें लिटाया गया और फिर पानी से भींगाकर कपड़ा उनके सिर पर रखा गया। फिर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जब प्राथमिक उपचार किया तब जाकर उन्हें राहत मिली। मन ठीक लगने के बाद पप्पू यादव मालदा से पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर गये।  

टैग्स