ब्रेकिंग
बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦AI से युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, टूटी तय शादी; 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

महिलाओं पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद के खिलाफ पटना के थाने में शिकायत

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की परेशानी बढ़ने वाली है. महिलाओं पर विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ पटना के शास्त्रीनगर थाने में शिकायत की गई है. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है.

Bihar Politics
पप्पू यादव के खिलाफ केस
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद द्वारा राजनीति में आने वाली महिलाओं पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में पटना के शास्त्रीनगर थाना में जेडीयू की महिला नेता ने आवेदन दिया है। यह शिकायत जदयू की प्रदेश सचिव रीना कुमारी चौधरी ने की है। 


पप्पू यादव पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंची है। शिकायत के अनुसार, सांसद के बयान ने राजनीति में आने वाली महिलाओं के आत्मसम्मान और सामाजिक छवि पर सीधा हमला किया है और एक नकारात्मक एवं निराशाजनक माहौल पैदा करने की कोशिश की गई है।


मामले से जुड़े वायरल वीडियो में सांसद द्वारा यह कहते हुए आरोप लगाया गया है कि बड़ी संख्या में महिलाएं राजनीति में पुरुष नेताओं के साथ व्यक्तिगत संबंधों के बाद ही प्रवेश और सफलता हासिल करती हैं। जब इस बयान पर सवाल उठाए गए, तो उन्होंने अपने रुख को सही ठहराने का प्रयास किया।


इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विभिन्न मंचों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। राज्य महिला आयोग ने भी सांसद को नोटिस जारी किया है। साथ ही, उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता