ब्रेकिंग
JDU के बाद BJP ने भी MLC चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा की, पावर स्टार पवन सिंह को मिला मौकाबिहार में होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक दर्जन लोग हिरासत में; मालिक समेत कई गिरफ्तारबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: इतने सीओ और राजस्व अधिकारी पर एक्शन, एक को बर्खास्त करने की अनुशंसाBihar MLC Election 2026: JDU ने निशांत कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के घोषित किए नाम, लिस्ट देखें..‘सम्राट सरकार के फैसले से आ रही राजनीतिक प्रतिशोध की बू’, लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्यJDU के बाद BJP ने भी MLC चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा की, पावर स्टार पवन सिंह को मिला मौकाबिहार में होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक दर्जन लोग हिरासत में; मालिक समेत कई गिरफ्तारबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: इतने सीओ और राजस्व अधिकारी पर एक्शन, एक को बर्खास्त करने की अनुशंसाBihar MLC Election 2026: JDU ने निशांत कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के घोषित किए नाम, लिस्ट देखें..‘सम्राट सरकार के फैसले से आ रही राजनीतिक प्रतिशोध की बू’, लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य

RJD प्रवक्ता कंचना यादव और प्रियंका भारती के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज, दोनों पर क्या हैं आरोप?

RJD Spokesperson: नोएडा बवाल मामले में पुलिस ने RJD की दो प्रवक्ताओं पर भ्रामक वीडियो शेयर करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है.

RJD Spokesperson
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RJD Spokesperson: उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। प्रदर्शन के दौरान बवाल बढ़ने के बाद पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।


नोएडा पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की दो राष्ट्रीय प्रवक्ताओं प्रियंका भारती और कंचन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने नोएडा से जुड़ा गलत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे क्षेत्र में भय और अविश्वास का माहौल बना। पुलिस का कहना है कि यह वीडियो सुनियोजित तरीके से पुलिस की छवि धूमिल करने और भ्रामक नैरेटिव फैलाने के उद्देश्य से साझा किया गया था।


पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(b) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 और 66D के तहत मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


इस बीच नोएडा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से जारी तनाव के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। बुधवार को अधिकांश इकाइयां फिर से खुल गईं और कामगार काम पर लौटने लगे। शैक्षणिक संस्थान भी दोबारा संचालित हो गए हैं।


हालांकि पुलिस की लगातार कार्रवाई और गिरफ्तारियों के डर के कारण कई कंपनियों में उपस्थिति कम रही। कई श्रमिकों को आशंका है कि उन्हें उपद्रवी मानकर गिरफ्तार न कर लिया जाए। कुछ स्थानों पर श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर इकट्ठा होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया और काम पर वापस भेज दिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता