ब्रेकिंग
क्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीदरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिले

जेडीयू दफ्तर पहुंच गए पूर्व सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी रहे साथ; क्यों बजाने लगे ताली?

Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने भामाशाह जयंती समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार का अब पूरा फोकस पार्टी और संगठन पर है। संगठन को धार देने के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक्टिव मोड में आ गए हैं और लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।


दरअसल, नीतीश कुमार रविवार को सुबह सुबह जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे। उनके अलावा पार्टी के तमाम बड़े नेता वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने जेडीयू कार्यालय का निरीक्षण भी किया और पार्टी नेताओं से बातचीत की।


जेडीयू भामाशाह की जयंती मना रही है। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की तरफ से भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। नीतीश कुमार जयंती समारोह में शामिल होने के लिए जेडीयू दफ्तर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के विकास के लिए किए गए कार्यों को गाने के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताने की कोशिश की गई।


नीतीश कुमार पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मंच पर बैठे थे, इसी दौरान गाना बजा। जिसके बाद उन्होंने ताली बजाई और पार्टी के नेताओं से भी ताली बजाने को कहा। इस दौरान नीतीश कुमार पर बने गाने को सुनकर वहां मौजूद नेता भावुक भी दिखे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता