ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार ने बनाई JDU की नई टीम, संजय झा समेत 24 नेताओं को मिली जगह; पूरी लिस्ट देखिए..

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने जेडीयू संगठन को मजबूत करने के लिए नई टीम का गठन किया, संजय झा सहित 24 नेताओं को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया गया।

Bihar Politics
नीतीश की नई टीम
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद राज्यसभा पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार का अब पूरा फोकस जेडीयू को मजबूत करने पर होगा। संगठन को धार देने के लिए नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम बनाई है। जेडीयू की तरफ से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में संजय झा समेत पार्टी के 24 नेताओं को जगह मिली है।


जेडीयू की नई राष्ट्रीय टीम में नीतीश कुमार समेत 24 नेताओं के नाम शामिल हैं। नीतीश कुमार अध्यक्ष, संजय कुमार झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


इसके अलावा मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह, सुनील कुमार, हर्षवर्द्धन सिंह और गुलाम रसूल बलियावी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। 


वहीं राजीव रंजन प्रसाद, रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग और निवेदिता कुमारी को सचिव बनाया गया है।


नीतीश कुमार ने बनाई JDU की नई टीम, संजय झा समेत 24 नेताओं को मिली जगह; पूरी लिस्ट देखिए..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता