ब्रेकिंग
अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदान

नवादा में सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर फर्जी कॉल, डीसीएलआर को धमकी; डीएम ने जांच के आदेश दिए

Bihar News: नवादा में सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर डीसीएलआर को फर्जी कॉल कर धमकी देने का मामला सामने आया है. इसपर एक्शन लेते हुए डीएम ने जांच और एफआईआर के आदेश दे दिए हैं.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर फर्जी कॉल कर डीसीएलआर पश्चिमी स्नेहा कुमारी को धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद डीसीएलआर ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कॉल नंबर की जांच के आदेश दिए हैं और जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।


डीसीएलआर स्नेहा कुमारी ने बताया कि 11 अप्रैल को दोपहर 3:31 बजे उनके सरकारी और निजी मोबाइल नंबर पर दो-दो बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सांसद विवेक ठाकुर बताया और मड़वन अंचल के राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को रोकने का दबाव बनाया।


कॉल करने वाले ने धमकी दी कि यदि कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं रोकी गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उसने डीसीएलआर के खिलाफ विजिलेंस को पत्र भेजने की भी धमकी दी। बताया जा रहा है कि राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक मड़वन की सीओ स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


डीसीएलआर ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उन्होंने 17 अक्टूबर को सांसद विवेक ठाकुर से संपर्क किया, जिस पर सांसद ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई कॉल नहीं की है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम का दुरुपयोग किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता