ब्रेकिंग
'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमारदर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत, पहाड़ से टूटकर टाटा सूमो पर गिरा चट्टान का बड़ा हिस्साफ्लैग & अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार का गठन: विकास को लेकर पटना में हुई महत्वपूर्ण बैठक...बनी रणनीति छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे अधिवक्ता, बेगूसराय में शक्ति प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत उठीं कई मांगेंबिहार में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 महिलाएं झुलसीं'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमारदर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत, पहाड़ से टूटकर टाटा सूमो पर गिरा चट्टान का बड़ा हिस्साफ्लैग & अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बिहार का गठन: विकास को लेकर पटना में हुई महत्वपूर्ण बैठक...बनी रणनीति छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे अधिवक्ता, बेगूसराय में शक्ति प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत उठीं कई मांगेंबिहार में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों की दर्दनाक मौत; 2 महिलाएं झुलसीं

लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष होना जरूरी, सत्ता पक्ष विपक्षी दलों को दुश्मन मान रहा: मुकेश सहनी

Bihar Politics: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने वैशाली में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान होना चाहिए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को वैशाली जिले के ग्राम पहेतिया में आयोजित माँ काली पूजन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी और भव्य स्वागत किया।



पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा आस्था और विश्वास का विषय है, लेकिन जीवन में कर्म का महत्व सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि केवल पूजा करने से नहीं, बल्कि अच्छे कर्म करने से समाज और देश का विकास संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को आस्था के साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए।



कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुकेश सहनी ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सत्ता पक्ष जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही मजबूत विपक्ष भी जरूरी है। 



उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा कहा करते थे कि विपक्ष लोकतंत्र की तीसरी आंख होता है, जो सरकार को उसकी कमियों से अवगत कराता है। लेकिन वर्तमान समय में सत्ता पक्ष विपक्ष को अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि दुश्मन मानकर उसे कमजोर करने का प्रयास कर रहा है।



मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं को डराने, उनकी पार्टियों को तोड़ने तथा विधायकों और सांसदों को अपने पक्ष में करने जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को लगातार कमजोर किया जाएगा तो लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि आखिरकार जनता ही सबसे बड़ी ताकत है और वही किसी भी तानाशाही प्रवृत्ति पर लोकतांत्रिक तरीके से लगाम लगाने का काम करती है।



सहनी ने कहा कि प्रत्येक नेता की अपनी निजी जिंदगी, परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद और सम्मान की संस्कृति विकसित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं के साथ टकराव के बजाय बातचीत और सहयोग का रास्ता अपनाना चाहिए ताकि देश में अनावश्यक तनाव और अशांति की स्थिति उत्पन्न न हो।



वीआईपी प्रमुख ने कहा कि उनका स्पष्ट संदेश है कि समाज अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर काबिल बनाए और सरकारों का मूल्यांकन उनके कार्यों के आधार पर करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जागरूक होना ही सबसे बड़ी शक्ति है और वही देश को सही दिशा देने का कार्य करती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता