ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

खगड़िया में पीड़ित परिवार से मिले मुकेश सहनी, कहा- दोषियों को हर हाल में दिलाएंगे सजा

Mukesh Sahani: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने खगड़िया पहुंचकर दिवंगत मछुआरे रामबालक सहनी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Mukesh Sahani: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी खगड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने रहीमपुर सहनी टोला निवासी दिवंगत रामबालक सहनी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।



मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोठिया मधुआ पुल के समीप बूढ़ी गंडक नदी किनारे मछली पकड़ने गए दो मछुआरों पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में रामबालक सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दामोदर सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए और किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस एवं ग्रामीणों को दी।



मीडिया से बातचीत में मुकेश सहनी ने कहा कि यह बेहद दुखद और शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि केवल रंगदारी नहीं देने पर किसी गरीब मछुआरे की हत्या कर देना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि खगड़िया के पुलिस अधीक्षक से उनकी फोन पर विस्तृत बातचीत हुई है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी इस पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तक पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी।



मुकेश सहनी ने कहा कि अगर किसी को मछली खाने का शौक है तो उसे खरीदकर खानी चाहिए। किसी गरीब मछुआरे से रंगदारी मांगना और विरोध करने पर उसकी हत्या कर देना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अपराधियों और दबंगों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है, जिसे सरकार और पुलिस प्रशासन को सख्ती से खत्म करना होगा। 



उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर से निकलता है तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि समय पर कठोर कार्रवाई होगी तो भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर स्वतः रोक लगेगी।



उन्होंने समाज से एकजुट रहने और शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाने की अपील करते हुए कहा कि गरीब और अशिक्षित परिवार अक्सर न्याय से वंचित रह जाते हैं। इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना और अन्याय के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। 



उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी पिछले कई वर्षों से समाज के हर जरूरतमंद परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ी रही है और आगे भी सामाजिक, आर्थिक तथा कानूनी हर स्तर पर सहयोग करती रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रामबालक सहनी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करेगा और दोषियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाकर ही चैन से बैठेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता