ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

‘मोदी सरकार ने देश की महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम किया’, BJP पर बरसे VIP चीफ मुकेश सहनी

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को गुमराह कर परिसीमन के जरिए सियासी लाभ लेना चाहती है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण से किसी को विरोध नहीं है। लेकिन सत्ता पक्ष में बैठे लोगों की इसे लेकर मंशा ठीक नहीं है।  

‎

‎उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार महिलाओं को गुमराह कर राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि संसद में पेश किया गया बिल सिर्फ महिला आरक्षण के बारे में नहीं था। यह परिसीमन से भी जुड़ा था। 


उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में देश की राजनीतिक और भौगोलिक संरचना को बदलने की कोशिश की गई थी। परिसीमन की आड़ में वह विपक्ष की मजबूत सीटों के साथ खेल खेलते। इसीलिए विपक्षी सांसदों ने मिलकर इसका विरोध किया। मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा ने देश की महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम किया। महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक परिसीमन ही इनका लक्ष्य था। ‎

‎

वीआईपी चीफ ने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा महिलाओं को ढाल बनाकर अपने निहित स्वार्थों को छिपाने के लिए किए जा रहे परिसीमन का पूरा विपक्ष एकजुट होकर घोर विरोध करता है। हम बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान में हेरफेर, देश का विभाजन और राजनीतिक सीमाओं में हेरफेर करके सत्ता हथियाने का घोर विरोध करते हैं। ‎उन्होंने कहा कि विपक्ष को सत्ता पक्ष के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। विपक्षी गठबंधन दशकों से महिलाओं के लिए खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता