ब्रेकिंग
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौतBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली पर सदन में होगी चर्चा, विपक्ष के हंगामे के बाद डिप्टी सीएम का बड़ा एलान

Bihar Assembly Monsoon Session: मानसून सत्र में ग्रामीण इलाकों में प्रस्तावित टैक्स वसूली को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने आश्वासन दिया कि किसी भी नए कर को लागू करने से पहले सदन में विस्तृत चर्चा कराई जाएगी।

Bihar Assembly Monsoon Session
बिहार विधानसभा का मानसून सत्र
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा में आज विपक्ष ने ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली के सरकार के फैसले पर सवाल उठाया हालांकि स्पीकर ने इस सवाल को अमान्य कर दिया। जिसपर सदन में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख सरकार की तरफ से डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जवाब दिया।



दरअसल, पालीगंज से सीपीआई(एमएल) के विधायक संदीप सौरभ ने सरकार से सवाल किया कि हाल में राज्य सरकार द्वारा कर दर एवं शुक्ल नियमावली 2026 को मंत्रीमंडल से स्वीकृति देकर बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स समेत ग्रामीण इलाकों में नए कर लगाने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस निर्णय यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब ग्रामीण बिहार महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट से जूझ रहा है।


उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने में विफल रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनपर नए नए करों का बोझ लादा जा रहा है। यह मामला करोड़ों ग्रामीणों के आर्थिक हितों से जुड़ा है। ऐसे में सदन का कार्य स्थगित कर जनता पर थोपे जा रहे टैक्स को वापस लेने जैसे विषय पर तत्काल चर्चा कराने की मांग करता हूं।


विधायक की इस मांग पर स्पीकर द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर सदन में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर बार बार विपक्षी सदस्यों को शांत रहने का निर्देश देते रहे लेकिन हंगामा बढ़ता जा रहा था। विपक्षी सदस्यों ने सदन के भीतर नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर प्रेम कुमार ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा।


आखिरकार सरकार की तरफ से डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने विपक्षी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि इसे लागू करने के पहले सरकार सदन में चर्चा जरूर कराएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष आस्वस्थ रहे कि अगर ऐसा कुछ फैसला होता है तो बिना सदन की सहमति और बिना सदन में चर्चा किए यह लागू हो ही नहीं सकता है। 


उन्होंने कहा कि अगर कोई नया टैक्स लगाने की बात होती है तो सरकार विधिवत विधेयक लाती है और उस विधेयक पर सभी सदस्यों का अधिकार होता है संसोधन देने का। सदन को अधिकार होता है उसको पारित करने का, तो चर्चा तो होगी ही। सरकार आपको आस्वस्थ करती है कि अगर ऐसा कोई निर्णय होता है तो उससे पहले सदन में चर्चा आवश्य होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता