ब्रेकिंग
खान सर के कोचिंग सेंटर पर लगेगा ताला? फायर ऑडिट में पाई गईं भारी खामियां, अग्निशमन विभाग ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम'हम ट्रेन में वीडियो बनयबई तो कोई बोलतई रे'..चलती ट्रेन में महिला ने बनाया हैरान करने वाला VIDEORSS प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत; मुंगेर में करेंगे स्वयंसेवकों का मार्गदर्शनगया मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी ठप रही इमरजेंसी सेवा; सैकड़ों मरीज लौटेइंजीनियर के ठिकानों पर छापा: 6 हजार की शुरुआती सैलरी और बन गया ‘करप्शन किंग’, बैंक लॉकर से मिले 2 करोड़ कैशखान सर के कोचिंग सेंटर पर लगेगा ताला? फायर ऑडिट में पाई गईं भारी खामियां, अग्निशमन विभाग ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम'हम ट्रेन में वीडियो बनयबई तो कोई बोलतई रे'..चलती ट्रेन में महिला ने बनाया हैरान करने वाला VIDEORSS प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत; मुंगेर में करेंगे स्वयंसेवकों का मार्गदर्शनगया मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी ठप रही इमरजेंसी सेवा; सैकड़ों मरीज लौटेइंजीनियर के ठिकानों पर छापा: 6 हजार की शुरुआती सैलरी और बन गया ‘करप्शन किंग’, बैंक लॉकर से मिले 2 करोड़ कैश

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत; मुंगेर में करेंगे स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन

Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पटना में उनका स्वागत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। इस दौरान वे मुंगेर में 700 स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे और संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Mohan Bhagwat
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है। इसी क्रम में मोहन भागवत का यह बिहार प्रवास संगठनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


पटना पहुंचने के बाद मोहन भागवत आज शाम ऐतिहासिक शहर मुंगेर के लिए रवाना होंगे। उनका यह प्रवास 7 जून से 9 जून 2026 तक रहेगा, जिसके दौरान वे कई संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे। मुंगेर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज परिसर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग कार्यक्रम में भागवत करीब 700 स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे।


इस दौरान आरएसएस प्रमुख स्वयंसेवकों को संघ की विचारधारा, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में संबोधित करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों में स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। संघ देशभर में अपने शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को समाज के व्यापक वर्गों तक पहुंचाने में जुटा हुआ है।


बिहार की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के बीच मोहन भागवत का यह मुंगेर प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके इस दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी खासा अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य में संघ की रणनीतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता