ब्रेकिंग
बारिश के बीच तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंकापूर्णिया में CSP संचालकों पर SSP सख्त, सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक; दिए गए कई कड़े निर्देशमुंगेर में खतरे के निशान से ऊपर गंगा, शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी; बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्टबिहार में बाढ़ को लेकर मीसा भारती का सरकार पर तीखा हमला, बोलीं- पूरी तरह फेल हो गई सम्राट सरकारजन्माष्टमी के मेले में अचानक मचा बवाल, मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी; 19 वर्षीय युवक की मौतबारिश के बीच तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंकापूर्णिया में CSP संचालकों पर SSP सख्त, सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक; दिए गए कई कड़े निर्देशमुंगेर में खतरे के निशान से ऊपर गंगा, शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी; बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्टबिहार में बाढ़ को लेकर मीसा भारती का सरकार पर तीखा हमला, बोलीं- पूरी तरह फेल हो गई सम्राट सरकारजन्माष्टमी के मेले में अचानक मचा बवाल, मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी; 19 वर्षीय युवक की मौत

बिहार में बाढ़ को लेकर मीसा भारती का सरकार पर तीखा हमला, बोलीं- पूरी तरह फेल हो गई सम्राट सरकार

RJD सांसद मीसा भारती ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को पहले से जानकारी होने के बावजूद पर्याप्त तैयारी नहीं की गई, जिससे किसानों की फसल और अनाज डूब गए और लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सांसद और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया है, जहां हालात बेहद खराब हैं और बड़ी मात्रा में पानी भर गया है।



मीसा भारती ने आरोप लगाया कि सरकार को पहले से बाढ़ की स्थिति का अंदाजा था, इसके बावजूद समय रहते जरूरी तैयारियां नहीं की गईं। उन्होंने कहा कि कटाव रोकने के लिए भी पर्याप्त काम नहीं किया गया और राहत-बचाव के इंतजाम भी पहले से नहीं किए गए। इसके कारण बाढ़ प्रभावित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



मीसा भारती ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों का अनाज डूब चुका है, लेकिन सरकार इस स्थिति को संभालने में नाकाम नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है और प्रभावित परिवार परेशान हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए पहले से तैयारी की जानी चाहिए थी। यदि समय रहते जरूरी इंतजाम किए जाते तो लोगों को इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।



मीसा भारती ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाढ़ के साथ-साथ अब जंगली सूअरों का आतंक भी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता