ब्रेकिंग
NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड

‘संसाधन और पूरी ताकत झोंक देंगे’ लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने रणनीति का किया खुलासा

SITAMARHI: लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी लोकसभा चुनाव को ल

‘संसाधन और पूरी ताकत झोंक देंगे’ लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने रणनीति का किया खुलासा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा किया है और कहा है कि अगर जन सुराज परिवार का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ता है तो उसके पीछे सभी संसाधन और पूरी ताकत झोंक देंगे।


दरअसल, प्रशांत किशोर इन दिनों सीतामढ़ी में विभिन्न पंचायतों का दौरा कर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी को आम लोगों के बीच उजागर कर रहे हैं। इसी दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा किया। पीके ने कहा है कि जन सुराज चुनाव लड़ नहीं सकता है, लेकिन जन सुराज परिवार का कोई व्यक्ति अगर चुनाव लड़ता है या तय करता है कि उसे चुनाव लड़ना है तो ये संभव है कि वो अपने बीच से चुनाव लड़वाएं। इसमें प्रशांत किशोर और जन सुराज की जो भी ताकत और समझ है वो उस उम्मीदवार के पीछे लगाई जाएगी।


प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे पहले भी कह चुके हैं कि जन सुराज कोई दल नहीं है और ना ही वे इसके नेता हैं। बिहार के विकास के लिए हर पंचायत में ब्लू प्रिंट बनाया जाए, हर पंचायत से ऐसे लोगों को ढूंढकर निकाला जाए जो समझते हैं कि नया विकल्प बनना चाहिए। जब सारे लोग साथ में आएंगे और वो निर्णय लेंगे कि आगे का रास्ता क्या होगा, तब विचार किया जाएगा।


उन्होंने आगे कहा कि जिन जिलों में पदयात्रा हो गई और जहां लोग संस्थापक बन रहे हैं। उनको ये निर्णय लेना है कि चुनाव लड़ना है या नहीं। उदाहरण के लिए पहले जिन 5 जिलों में पदयात्रा की तो वहां MLC का चुनाव हुआ। पदयात्रा में जिले के साथियों ने तय किया कि उन्हें MLC का चुनाव लड़ना चाहिए। अफाक अहमद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जन सुराज के साथियों ने उनका सहयोग किया और जिताकर लाए।