ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

लाठीचार्ज के बाद नीतीश-तेजस्वी सहित 6 लोगों पर केस दर्ज, हत्या-छेड़खानी सहित कई आरोप BJP नेता ने लगाये

PATNA: 13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर बीजेपी ने छह लोगों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में कम्पलेंट केस फाइल किया है। इस केस में हत्या, हत्या का

लाठीचार्ज के बाद नीतीश-तेजस्वी सहित 6 लोगों पर केस दर्ज, हत्या-छेड़खानी सहित कई आरोप BJP नेता ने लगाये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर बीजेपी ने छह लोगों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में कम्पलेंट केस फाइल किया है। इस केस में हत्या, हत्या का प्रयास छेड़खानी समेत कई तरह के आरोप लगाये गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा,गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरुण कुमार, पटना पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह 6 लोगों पर कंप्लेंट केस फाइल किया गया है। 


भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना व्यवहार न्यायालय सीजेएम पटना के यहां आज कंप्लेंट फाइल किया है। इस बात की जानकारी पटना सिविल कोर्ट के वकील सुनील कुमार सिंह ने दी है। अधिवक्ता ने बताया कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ धारा 302,307,341 323 समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।


पटना सिविल कोर्ट के वकील सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पटना व्यवहार न्यायालय सीजेएम पटना यहां आज कंप्लेंट फाइल किया गया है। 13 जुलाई को बीजेपी का विधानसभा मार्च था। इस दिन गांधी मैदान से विधानसभा के लिए बीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक पैदल मार्च पर निकले थे। जिसमें बीजेपी के कई कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। 


मार्च के दौरान अचानक नीतीश कुमार के इशारे पर और तेजस्वी यादव के दबाव में आकर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें बीजेपी नेता विजय सिंह की निर्मम हत्या कर दी गयी। वही कई भाजपा नेता के साथ मारपीट की गयी और महिला भाजपा नेता के साथ छेड़खानी किया गया। इसी दौरान भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू की भी पिटाई की गयी। पीएमसीएच में इलाज के बाद लौटे भाजपा नेता कृष्णा कुमार कल्लू ने गुरुवार को पटना व्यवहार न्यायाल में परिवाद पत्र दायर किया है। उन्होंने सैकड़ों पुलिस निरीक्षक और पुलिस वालों के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता