ब्रेकिंग
दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦पटना में रावण वध को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 20 अक्टूबर को इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन; जानें पूरा रूट और पार्किंग प्लान✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?

लालू प्रसाद इलाज के लिए दिल्ली रवाना, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी गईं साथ; BP में उतार-चढ़ाव के बाद IGIMS में हुए थे भर्ती

Lalu Prasad Yadav: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद उन्हें पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था, जहां से छुट्टी मिलने के बाद अब उनका आगे का इलाज दिल्ली एम्स में होगा।

Lalu Prasad Yadav
लालू प्रसाद इलाज के लिए दिल्ली रवाना
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सोमवार की दोपहर दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती भी दिल्ली गई हैं। लालू प्रसाद का आगे का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में किया जाएगा।



बीते शुक्रवार शाम ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद लालू प्रसाद यादव को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी मीसा भारती ने बताया था कि डॉक्टरों ने उनकी विस्तृत जांच की और हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।



जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव को अचानक चक्कर आने की शिकायत हुई थी। इसके बाद मीसा भारती और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें तत्काल आईजीआईएमएस लेकर पहुंचे, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। इस दौरान उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी अस्पताल में मौजूद रहे।



डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रवाना होने से पहले कुछ समय तक घर पर निगरानी में रहने की सलाह दी थी। इसी क्रम में उन्हें आगे के उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। मीसा भारती ने बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद का इलाज दिल्ली में ही चलता है, इसलिए हमलोग उन्हें दिल्ली ले जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता