ब्रेकिंग
खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में दो घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसानअदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान, EOU रेड में धनकुबेर की खुली पोल....बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसेइथेनॉल वाले पेट्रोल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह से खत्मसड़क हादसे में छात्रा की मौत पर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़; पुलिसकर्मियों पर पथराव; पुलिस की ओर से फायरिंग खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में दो घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसानअदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान, EOU रेड में धनकुबेर की खुली पोल....बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसेइथेनॉल वाले पेट्रोल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह से खत्मसड़क हादसे में छात्रा की मौत पर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़; पुलिसकर्मियों पर पथराव; पुलिस की ओर से फायरिंग

लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन: राबड़ी आवास पर जश्न का माहौल, नेताओं और कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा; सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

Lalu Prasad Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन राबड़ी आवास पर परिवार और कार्यकर्ताओं के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नेताओं ने बधाई दी, जबकि सरकारी बंगले को लेकर चल रहे विवाद भी चर्चा में रहे।

Lalu Prasad Yadav Birthday
लालू प्रसाद का 79वां जन्मदिन
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Lalu Prasad Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज 79वां जन्मदिन है। देर रात राबड़ी आवास पर उन्होंने अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान राबड़ी देवी ने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया। कार्यक्रम में तेजस्वी यादव और उनकी बेटियां भी मौजूद रहीं। तेजस्वी यादव ने जन्मदिन की तस्वीरें अपने X (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए अपने पिता को बधाई दी।


सुबह से ही राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का पहुंचना जारी रहा, जहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय को भी इस अवसर पर सजाया गया है और आज 79 पाउंड का केक काटने की तैयारी है। कई कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ राबड़ी आवास पहुंचे और जश्न में शामिल हुए।


इस मौके पर राबड़ी आवास पहुंचे राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के बड़े नेता हैं और उनका जन्मदिन पूरे देश में कार्यकर्ता और मजदूर वर्ग द्वारा मनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शुभकामनाएं दिए जाने को सही बताते हुए कहा कि इसमें राजनीति से ऊपर उठकर बधाई दी जानी चाहिए।


वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने X पोस्ट में उनके स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु से आपके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ”।


हालांकि, जन्मदिन के उत्सव के बीच लालू परिवार को कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। सरकारी बंगले और सुरक्षा से जुड़े विवाद चर्चा में हैं। भवन निर्माण विभाग द्वारा राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद परिवार को यह आवास जल्द छोड़ना पड़ सकता है। 


सूत्रों के अनुसार, परिवार कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है। सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया गया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्र बताते हैं कि वे सरकारी आवास लेने के बजाय निजी घर में रहने का निर्णय ले सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता