ब्रेकिंग
‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह ‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के समर्थन पर घिरे खेसारी लाल यादव, RJD से निकालने की उठी मांग

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के समर्थन में दिए गए बयान के बाद भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव विवादों में घिर गए हैं। आईपी गुप्ता ने तेजस्वी यादव से खेसारीलाल के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग की है।

Bihar Politics
खेसारी लाल को आरजेडी से निकालने की मांग
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारीलाल यादव द्वारा जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के समर्थन में दिए गए बयान के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सहयोगी दल इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) के अध्यक्ष और सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से खेसारीलाल को पार्टी से बाहर करने की मांग की है।



'लालू यादव ने हर मुश्किल में साथ दिया'

सोमवार को मीडिया से बातचीत में आईपी गुप्ता ने कहा कि जब-जब खेसारीलाल यादव मुश्किलों में पड़े, तब-तब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने न केवल उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि उन्हें चुनाव लड़ने का टिकट भी दिया। इसके बावजूद अब उनका दूसरी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करना पार्टी के प्रति निष्ठा के खिलाफ है।



तेजस्वी यादव से कार्रवाई की मांग

आईपी गुप्ता ने कहा कि भले ही वह राजद के सदस्य नहीं हैं, लेकिन तेजस्वी यादव के विदेश से लौटने के बाद उनसे आग्रह करेंगे कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और खेसारीलाल यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह स्वयं राजद में होते तो साफ शब्दों में कहते कि या तो खेसारीलाल पर कार्रवाई की जाए या फिर वह पार्टी छोड़ देंगे। उनके मुताबिक यह मामला पार्टी अनुशासन और निष्ठा से जुड़ा हुआ है।



पीके के समर्थन के बाद शुरू हुआ विवाद

दरअसल, एक दिन पहले खेसारीलाल यादव ने जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर पढ़े-लिखे और योग्य उम्मीदवार हैं तथा बांकीपुर के मतदाताओं को अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें वोट देना चाहिए।



RJD में सदस्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

गौरतलब है कि खेसारीलाल यादव पहले सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह औपचारिक रूप से राजद के सदस्य हैं या नहीं। हालांकि, उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में इसे लेकर बहस तेज हो गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता