ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

बांकीपुर उपचुनाव से पहले खेसारी लाल यादव ने की प्रशांत किशोर की तारीफ, बोले- बिहार को बेहतर विजन वाले नेता की जरूरत

Khesari Lal Yadav: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने प्रशांत किशोर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के पास बिहार के विकास का विजन है, हालांकि उन्होंने किसी राजनीतिक दल के समर्थन से इनकार किया।

Khesari Lal Yadav
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Khesari Lal Yadav: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का बयान बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें शुरू से पसंद हैं और उनके पास बिहार के विकास का स्पष्ट विजन है।



पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ की। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका बयान केवल एक बेहतर और सक्षम व्यक्ति को चुनने की अपील के तौर पर देखा जाना चाहिए।



खेसारी लाल यादव ने कहा, "प्रशांत भैया मुझे शुरू से अच्छे लगते हैं। वह पढ़े-लिखे इंसान हैं और उनके पास बिहार के भविष्य को लेकर विजन है।" उन्होंने कहा कि विधानसभा में ऐसे लोगों की जरूरत है जो बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और आम जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठा सकें।



उन्होंने कहा कि नेता समाज के गार्जियन की तरह होता है। जिस तरह घर का मुखिया अच्छा होगा तो बच्चों का भविष्य बेहतर होगा, उसी तरह अच्छे नेतृत्व से समाज और राज्य का विकास संभव है।



खेसारी ने कहा कि बिहार के लोगों ने अब तक कई नेताओं को मौका दिया है, अब ऐसे व्यक्ति को भी मौका मिलना चाहिए जिसके पास राज्य के विकास का रोडमैप हो। उन्होंने कहा कि उनकी शुभकामनाएं प्रशांत किशोर के साथ हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।



भोजपुरी स्टार ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर ने देश-दुनिया में काम किया है और उनके पास विकास को लेकर सोच है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह अपनी लोकप्रियता के दम पर राजनीति में आ सकते हैं, लेकिन उनके पास उतनी शिक्षा और स्पष्ट योजना नहीं है। इसलिए राजनीति में पढ़े-लिखे और समझदार लोगों का आगे आना जरूरी है।



खेसारी लाल यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को चुनना चाहिए जो समझदार हों और जिनके पास विकास की सोच हो। उन्होंने कहा कि जब लोग जागरूक होंगे, तभी समाज और बिहार आगे बढ़ेगा। इस दौरान खेसारी लाल यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।



बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज ने प्रशांत किशोर और राजद ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनावी माहौल के बीच खेसारी लाल यादव का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता