ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

पटना में बंटी यादव के परिजनों से मिले खेसारी लाल यादव, कहा- अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सरकार..

Khesari lal Yadav: पटना में बंटी यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने परिवार की मदद की अपील की। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय और सहायता मिलनी चाहिए।

Khesari lal Yadav
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Khesari lal Yadav: पटना में बंटी यादव के परिजनों से मुलाकात के बाद खेसारी लाल यादव ने कहा कि जितने भी समाज के ठेकेदार हों, चाहे वह कलाकार हों या नेता हों, अगर आकर कुछ भी मदद कर देंगे तो कुछ मदद हो जाएगी। कम से कम दो सौ कलाकार होंगे, अगर एक एक लाख रुपया भी दे देंगे तो परिवार की मदद हो जाएगा। बंटी यादव के बच्चों का भविष्य उस पैसे से तय हो सकता है। 



खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं इसी लिए कहीं भी आता-जाता हूं लेकिन मेरी निंदा की जाती है। घटना इतनी दुखद है कि कोई सोंच भी नहीं सकता है। किसी को उठाकर हत्या कर देना और सरकार चुप है, सरकार तो अब उसी आदमी को दोषी ठहरा रही है। 



बंदी यादव पर शराब तस्करी का आरोप लगाए जाने पर खेसारी ने कहा कि बिहार में तो रोज शराब की तस्करी हो रही है। एक बंटी यादव ही नहीं थे इस धरती पर, रोज घर घर शराब पहुंचाई जाती है। ऐसे लोगों को तो कोई पकड़ता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जब खुद गलत होती है तो आपको दोषी बना देगी ताकि दुनिया का दोष उसपर नहीं लगे। किसी को गलत बताकर खुद सो सही साबित करना है, यही प्रोब्लम है।



उन्होंने कहा कि पीड़ित चाहे किसी भी जाति का हो मैं हर उस व्यक्ति के घर जाता हूं। मैं हर जात के घर इंसान के तौर पर जाता हूं। इंसान की कोई जाति नहीं होती बल्कि इंसान केवल इंसान होता है। मैं आज सिर्फ बंटी यादव के परिवार से मिलने नहीं आया हूं बल्कि छपरा में भी पंकज यादव की हत्या की घटना हुई है, वहां भी कल जाउंगा। सरकार से तो यही अपील करूंगा कि बंटी यादव के बच्चों के लिए जो कुछ संभव हो करे।



खेसारी लाल ने कहा कि मैं हमेशा सभी के साथ खड़ा रहता हूं और बंटी यादव के परिवार के साथ भी खड़ा हूं। मेरी जितनी क्षमता है उतनी मदद की है और आगे भी जरूरत पड़ेगी तो इस परिवार के लिए खड़ा रहूंगा। उन्होंने भोजपुरी कलाकारों से आगे आकर बंटी यादव के परिवार की मदद करने की अपील की।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता