ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय के पते पर डाक से पहुंचा गुमनाम पत्र

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नई दिल्ली स्थित मंत्रालय के पते पर डाक से जान से मारने की धमकी मिली। बेगूसराय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पत्र में दर्ज मोबाइल नंबरों और कर्नाटक कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। नई दिल्ली स्थित उनके मंत्रालय के पते पर डाक के जरिए एक गुमनाम धमकी भरा पत्र भेजा गया। मामले में बेगूसराय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार, तीन सितंबर को केंद्रीय मंत्री के मंत्रालय स्थित पते पर डाक के माध्यम से एक गुमनाम पत्र प्राप्त हुआ था। पत्र में अंग्रेजी भाषा में केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में आतंकियों का भी उल्लेख किया गया है।



मामले की जानकारी केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव योगेंद्र सिंह ने बेगूसराय के एसपी को दी। एसपी कार्यालय से मिली सूचना के बाद नगर थाने को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद चार सितंबर को नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई।



धमकी भरे पत्र में दो मोबाइल नंबर दर्ज हैं। इसके अलावा कर्नाटक के कोलार जिले के श्रीनिवासपुर तालुका के एक गांव के निवासी के नाम और पते का भी उल्लेख किया गया है। प्राथमिकी में पत्र भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के साथ पत्र में दर्ज संबंधित नाम-पते और मोबाइल नंबरों को भी आरोपित किया गया है।



पुलिस अब पत्र में दर्ज मोबाइल नंबरों, नाम-पते और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पत्र वास्तव में किसने भेजा और इसमें दर्ज नाम, पता व मोबाइल नंबर का धमकी से क्या संबंध है।



पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में पत्र में दर्ज पते या मोबाइल नंबरों से जुड़ा है या नहीं। साथ ही, धमकी के पीछे की मंशा और पत्र भेजने वाले की पहचान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पत्र में उपलब्ध सभी सुरागों की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी के पीछे कौन है और पत्र में दर्ज कर्नाटक के पते व मोबाइल नंबरों की इसमें क्या भूमिका है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता