ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

गांधी मैदान में धीरेंद्र शास्त्री को जगह नहीं दिये जाने पर बोले गिरिराज, तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं नीतीश कुमार

BEGUSARAI: पटना में आगामी 13 मई से 17 मई तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाएंगे। राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर नौबतपुर के तेरत गांव में धार्मिक आयोजन होगा। इस दौरान

गांधी मैदान में धीरेंद्र शास्त्री को जगह नहीं दिये जाने पर बोले गिरिराज, तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं नीतीश कुमार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: पटना में आगामी 13 मई से 17 मई तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाएंगे। राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर नौबतपुर के तेरत गांव में धार्मिक आयोजन होगा। इस दौरान शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमंत कथा और भजन संध्या का आयोजन होगा। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में हर दिन 3 घंटे भक्तों की अर्जियां सुनी जाएगी। 15 मई को दिव्य दरबार का आयोजन होगा। पहले यह कार्यक्रम पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाला था लेकिन इसके कार्यक्रम स्थल को बदल दिया गया। 


अब गांधी मैदान की जगह नौबतपुर के तेरत गांव में इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। धीरेन्द्र शास्त्री को गांधी मैदान में जगह नहीं दिये जाने पर बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। 


मुसलमानों को खुश करने के लिए नीतीश कुमार ने ऐसा किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुसलमानों को खुश करने के लिए ईद के मौके पर नमाज अदा करने के लिए गांधी मैदान दिया गया। लेकिन हिंदुओं के लिए सनातन धर्म के प्रचार के लिए जगह नहीं दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया है कि राज्य में एक संदेश जाए कि बिहार की सरकार मुस्लिम परस्त है इसलिए ऐसा किया गया है जिसे हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर बागेश्वर धाम का विरोध किया जाएगा तो सनातनी धर्म भी आगे आएंगे। बागेश्वर महाराज अगर यहां नहीं आएंगे तो क्या वह पाकिस्तान, बांग्लादेश या मक्का मदीना में कथा करने जाएंगे। 


बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सासाराम में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी पर भी नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। सासाराम में रामनवमी में मस्जिदों से विवाद किया गया और हिंसा भड़काई गई जबकि वहां पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद शांति कराने गए थे। लोगों को शांति बरतने की बात कह रहे थे। लेकिन तुुष्टिकरण को लेकर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कराया। इस दोहरी नीति को लेकर बीजेपी हमेशा सरकार से सवाल करेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता