ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

‘मॉडल स्कूल को चरवाहा विद्यालय नहीं बना देंगे’, भगवाकरण के आरोपों पर विपक्ष को शिक्षा मंत्री का जवाब, बताया RJD के पेट में क्यों हो रहा दर्द?

Bihar Politics: बिहार में 551 मॉडल स्कूलों के रंग को लेकर जारी विवाद के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विपक्ष के भगवाकरण के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार मॉडल स्कूलों को चरवाहा विद्यालय नहीं बनने देगी।

Bihar Politics
बिहार में भगवा पर सियासी संग्राम!
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार 551 मॉडल स्कूलों के रंग को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। आरजेडी के साथ साथ पूरी विपक्ष इसको लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है। बिहार की सियासत में छिड़े इस नए विवाद पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का जवाब आया है। उन्होंने कहा है कि इन लोगों के कहने से सरकार मॉडल स्कूलों को चरवाहा विद्यालय नहीं बनाने जा रही है।



बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलिश तिवारी ने कहा कि भगवा रंग समृद्धि का प्रतीक है और तिरंगा में भी एक रंग भगवा का है। दूसरी बात है कि रंगों में भेदभाव नहीं करनी चाहिए क्योंकि जितने भी पेड़ पौधे हैं उसकी फूल पत्ति है, जो हरियाली है उसका रंग भी तो हरा है। तो क्या अब इस स्तर पर सोंचा जाएगा? 



उन्होंने कहा कि बिहार के स्कूलों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करके, पूरी तरह बच्चे जबतक विद्या अर्जन के पहले मां सरस्वती का वंदन नहीं करेंगे तो बच्चों में ज्ञान कहां से आएगा और मां सरस्वती का पूरा तरह से प्रतीक ही भगवा है। भगवा समृद्धि का प्रतीक है इसलिए किसी को भी इस फेरा में नहीं पड़ना है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था गुणवक्तापूर्ण हो, इसका यह प्रयास है। आरजेडी के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमलोग उनके कहने से मॉडल स्कूल को चरवाहा विद्यालय नहीं बनाने वाले हैं।



विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष को कह दीजिए कि रामचरित्रमानस जलाने वाला जो विपक्ष है उसी को भगवा और मॉडल स्कूल से दिक्कत है। आज बिहार के सभी जाति समुदाय के बच्चे सबके पढ़ने की हाईटेक व्यवस्था हमलोगों ने की है। अब 24 घंटा सातों दिन लाइव शिक्षक मिलेंगे, जो बच्चों के हर डाउट को क्लियर करेंगे। जो इन लोगों ने नहीं किया और हम लोग कर रहे हैं तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। विधानसभा का सत्र चल रहा है और विपक्ष का नेता ही सदन से गायब है।



शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हमने अपने विभाग को 25 जुलाई तक टीआरई फोर को लेकर पूरी तैयारी रखने को कहा है। 25 जुलाई के बाद किसी भी दिन इसी महीने में टीआरई फोर की अधियाचना भेज दिया जाएगा। 29 जुलाई से शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए पोर्टल ओपन हो जाएगा। तबादला नीति हम लोगों ने पहले ही बना दिया है और कैबिनेट से भी प्रस्ताव पास हो चुका है। अब उसमें किसी तरह की कोई समस्या ही नहीं है। 29 तारीख से पोर्टल खुलेंगे और डेढ से दो महीने में चरणबद्ध तरीके से सारे ट्रांसफर हो जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता