ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

BIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानीं

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरेच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से धरना-प्रदर्शन ख

दिल्ली न्यूज
सरकार के साथ तीनों मांगों पर बनी सहमति
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरेच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से धरना-प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। सरकार के साथ तीनों मांगों पर सहमति बन गयी है। कॉकरोच जनता पार्टी की तीनों मांगे केन्द्र सरकार ने मान ली है। 


सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज एफआईआर रद्द होंगी। केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ कॉकरोच जनता पार्टी की बातचीत के बाद जंतर मंतर से धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया गया है।


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन को समाप्त करने का ऐलान कर दिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के साथ उसकी तीनों प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है, जिसके बाद आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया गया।


पार्टी की ओर से कहा गया कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही दिल्ली समेत सभी भाजपा शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने पर भी सहमति बनी है।


बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई बातचीत के बाद यह सहमति बनी। वार्ता के सफल होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर से अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने इसे आंदोलन की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि सरकार ने छात्रों और युवाओं की मांगों को स्वीकार किया है। वहीं, सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।