ब्रेकिंग
प्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवाल

क्या राजनीति में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं धनुष? फैंस से कही एक बात ने बढ़ाईं अटकलें

Dhanush Political Entry: साउथ सुपरस्टार धनुष के एक हालिया बयान ने उनके राजनीति में आने की अटकलों को फिर तेज कर दिया है। फैंस क्लब के कार्यक्रम में उन्होंने ऐसी बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं शुरू हो गईं। आखिर धनुष ने क्या कहा...

क्या राजनीति में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं धनुष? फैंस से कही एक बात ने बढ़ाईं अटकलें
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Dhanush Political Entry News: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता धनुष के राजनीति में आने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. हाल ही में एक कार्यक्रम में फैंस को संबोधित करते हुए धनुष ने ऐसी बातें कहीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी राजनीतिक एंट्री को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.


धनुष रविवार को अपने फैंस क्लब की ओर से आयोजित एक रक्तदान शिविर में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने फैंस से सिर्फ फिल्मों और फिल्मी कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.


उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का एकजुट होना अपने आप में बड़ी ताकत है. इस एकजुटता को किसी अच्छे उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. धनुष ने फैंस से अपने आसपास रहने वाले लोगों और परिवारों की जरूरतों को समझने और अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करने की अपील की.


धनुष ने कहा कि फैंस मीट और ऑडियो लॉन्च जैसे कार्यक्रमों से आगे बढ़कर समाज कल्याण से जुड़े कामों में भी भागीदारी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर उनके फैंस समाज के लिए इस तरह के काम करेंगे तो उन्हें उन पर और भी ज्यादा गर्व होगा.


धनुष के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद फैंस के बीच उनकी राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि धनुष अपने फैंस क्लब को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में काम कर सकते हैं.


धनुष के राजनीति में आने की चर्चा नई नहीं है. इससे पहले भी कई मौकों पर उनके राजनीतिक सफर शुरू करने की अटकलें लगती रही हैं. हालांकि, धनुष ने अब तक राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.


थलपति विजय के राजनीति में आने के बाद धनुष का यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि विजय ने भी अपने फैंस क्लब को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के बाद राजनीतिक संगठन की दिशा में कदम बढ़ाया था. ऐसे में धनुष के फैंस उनके हालिया बयान को राजनीति में संभावित एंट्री से जोड़कर देख रहे हैं.


सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने धनुष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तमिलनाडु की राजनीति में फिल्मी सितारों की सक्रियता आने वाले समय में और बढ़ सकती है. कुछ फैंस ने धनुष का राजनीति में स्वागत तक कर दिया है.


हालांकि, फिलहाल धनुष की ओर से राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.