ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

COCKROACH जनता पार्टी ने 3 प्रवक्ताओं के नामों का किया ऐलान, खोजी पत्रकार सौरव दास बने मुख्य प्रवक्ता

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जनता और मीडिया के बीच अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए तीन नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "कॉकरोच इज बैक" के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है।

दिल्ली न्यूज
6 जून को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए तीन नए प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान किया है। खोजी पत्रकार सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि विजेता दहिया और आशुतोष रांका को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। 


जनता और मीडिया से बात करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने 3 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। इनके नाम भी जारी कर दिये गये हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट कॉकरोच इज बैक के जरिए सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। कॉकरोच जनता पार्टी के पोस्ट के अनुसार, खोजी पत्रकार सौरव दास को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। 


इनके अलावे, राजनीतिक शोधकर्ता, लेखिक और फिल्म निर्माता विजेता दहिया और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र और वैश्विक प्रबंधन परामर्श कंपनी मैकिंजी से जुड़े रहे आशुतोष रांका को भी पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। तीनों प्रवक्ता अब देश की जनता और मीडिया को अपने आंदोलन की जानकारी देंगे। इससे पूर्व कॉकरोच जनता पार्टी को लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक का साथ मिला। 


सोनम वांगचुक ने तब कहा था कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान 5 जून तक इस्तीफा नहीं देते हैं तब वो 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की था कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग करेंगे।


टैग्स