ब्रेकिंग
तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦महुआ अस्पताल की बदहाली पर सवाल, ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का दावा; परिसर में मिलीं शराब की बोतलें✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦महुआ अस्पताल की बदहाली पर सवाल, ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का दावा; परिसर में मिलीं शराब की बोतलें✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाज

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाजीपुर और सोनपुर के राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं, राहत सामग्री बांटी और कम्युनिटी किचन में लोगों के साथ बैठकर खाना खाया।

Bihar CM Samrat Chaudhary
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar CM Samrat Chaudhary: बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 12 जिलों के 70 प्रखंडों की 368 पंचायतों में करीब 22.42 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं।



इसी क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वैशाली और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों का जायजा लेने के साथ बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री सबसे पहले हाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जढूआ में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से राहत व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया।



इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लिया। राहत शिविर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ के दौरान डूबने से जान गंवाने वाले करीब आधा दर्जन लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।



सोनपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए कम्युनिटी किचन में लोगों को खाना खिलाया और खुद भी उनके साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को करीब से समझने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और राहत सामग्री व भोजन की व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।



निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आपदा के समय थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन राहत की बात यह है कि गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। उन्होंने बताया कि गंगा का पानी करीब 17 से 18 सेंटीमीटर नीचे गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो से तीन दिनों में स्थिति में और सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में पूरी गंभीरता बरतने तथा प्रभावित लोगों तक जरूरी सुविधाएं समय पर पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता