ब्रेकिंग
Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar News: पटना शिक्षा विभाग में 76.71 लाख की हेराफेरी! डिजिटल लॉगइन के दुरुपयोग का आरोप, लिपिक सस्पेंड✦Bihar News: डेढ़ बीघा जमीन, फ्लैट और लाखों के जेवर… बिहार के इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश

CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, नीतीश कुमार के करीब पहुंचा युवक; सुरक्षाकर्मी में मची अफरा - तफरी

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है।जहां गांधी मैदान में दिवस के मौके पर सीएम के संबोधन के बीच कोई बाहरी नागरिक आचनक से प्रवेश कर गया। इसके बाद

CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, नीतीश कुमार के करीब पहुंचा युवक; सुरक्षाकर्मी में मची अफरा - तफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है।जहां गांधी मैदान में  दिवस के मौके पर सीएम के संबोधन के बीच कोई बाहरी नागरिक आचनक से प्रवेश कर गया। इसके बाद सीएम की सुरक्षा में मौजूद कर्मियों ने उसे सीएम के पास जाने से रोक लिया।  यह युवक अपनी मांगों को लेकर सीएम के स्टेज के पास जा रहा था।हालांकि, इस दौरान सीएम ने मंच से यह जरूर कहा कि- यह सबकुछ देख रहे हैं और सबके लिए काम कर रहे हैं और सबके बारे में बात करेंगे।


दरअसल, बिहार समेत पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के गांधी मैदान में लगातार 17वीं बार झंडा फहराकर रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले सबसे अधिक तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। इसके बाद सीएम राज्यवासियों को संबोधित कर रहे हैं और अपने विकास कार्यों का जायजा दे रहे हैं। इसी दौरान गांधी मैदान में भीड़ से एक युवक निकल कर सीएम के स्टेज के पास जाने लगा, यह युवक लगभग सीएम के भाषण देने वाले स्टेज के पास पहंचने ही वाला था, तभी सीएम सुरक्षा कर्मी की नजर इस युवक पर पड़ी और फिर तुरंत इसे अपने कब्जे में लिया और इसे बहार ले जाकर अन्य तरह की जानकारी हासिल की जा रही है।


बताया जा रहा है कि, सीएम नीतीश जब स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कर अपना संबोधन दे रहे थे तभी एक युवक नीतीश के मंच के सामने आ गया। यह युवक  'डी' घेरे में प्रवेश कर गया और अपना आक्रोश जताने लगा। यह सब देखकर नीतीश सहित वहां मौजूद सभी लोग और सुरक्षाबल हैरान रह गए। गनीमत यह रही कि, इस युवक के सीएम नीतीश कुमार के पास पहुंचने के पहले ही सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया और उसे वहां से दूर ले गए।  इस दौरान युवक कुछ नारेबाजी करता रहा।


मालूम हो कि, गांधी मैदान व कारगिल स्मृति चौक पर विधि-व्यवस्था के लिए 51 अलग-अलग जगहों पर 87 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों को मंगलवार को सुबह छह बजे ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचना है। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 सुरक्षित मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।  समारोह में सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा प्रबंधन व विशिष्ट तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों के प्रोटोकाॅल पर विशेष ध्यान रखा जायेगा। भीड़ पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।