ब्रेकिंग
CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में क्यों नहीं थे? चिराग पासवान ने दिया जवाब

Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हर नेता का अपना कार्यक्रम है। उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी की बिहार यात्रा को गर्व की बात बताया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। विपक्ष ने सवाल उठाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्यों नहीं दिखे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि हर किसी का अपना अलग कार्यक्रम और जिम्मेदारी होती है।


चिराग पासवान ने कहा कि सभी लोग अपना-अपना अलग काम कर रहे हैं। हमें चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय मिला है। अगर सब लोग एक ही मंच पर रहेंगे तो अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार नहीं हो पाएगा, जिससे प्रचार में कमी आ जाएगी।


तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि प्रधानमंत्री बिहार में आ रहे हैं और उनके पास कोई काम नहीं है, चिराग पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी क्या बुद्धि है! प्रधानमंत्री बिहार में आ रहे हैं — यह बिहार के लिए गर्व की बात है। यह हमारे घर की बात है कि प्रधानमंत्री यहां सभा कर रहे हैं और रोड शो कर रहे हैं। यह हमारे लिए सम्मान की बात है।


राहुल गांधी द्वारा हाल में मछली पकड़ने को लेकर किए गए प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पकाने दीजिए मछली। इसी तरह उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव के दौरान भी मछली पकड़ी थी और जलेबी तली थी, लेकिन परिणाम क्या हुआ? इस बार भी वही परिणाम होगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता