ब्रेकिंग
बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंटबिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगसत्य निकेतन हादसे पर HC सख्त, सिर्फ बिल्डिंग मालिक नहीं MCD भी जिम्मेदार? PG-हॉस्टलों को लेकर कोर्ट ने दिया बड़ा निर्देशबिहार के 8 जिलों से गुजरेगा ये बड़ा एक्सप्रेसवे... आपके शहर को कितना होगा फायदा? देखें पूरा एलाइनमेंट

केंद्र सरकार और CJP के बीच अहम बैठक खत्म, एक घंटे तक चली मीटिंग; क्या हुई बात?

CJP Meeting: केंद्र सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच पेपर लीक विवाद पर एक घंटे तक अहम बैठक हुई। CJP ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

CJP Meeting
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CJP Meeting: पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक हुई। यह बैठक दिल्ली के विट्ठल हाउस में हुई, जो करीब एक घंटे तक चली।



आंदोलन शुरू होने के बाद सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच यह दूसरी बातचीत थी। हालांकि, बैठक से पहले CJP के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के अलावा कोई भी समाधान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।



केंद्र सरकार की ओर से होने वाली यह बैठक पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रस्तावित थी, लेकिन केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्थान बदलकर विट्ठल हाउस कर दिया गया। बैठक विट्ठल हाउस के कमरा नंबर 504 में हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अगुवाई में सरकार के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। CJP की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका बातचीत में शामिल हुए।



बैठक से पहले अभिजीत दिपके ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन देश के युवाओं का आंदोलन है और इसे केवल सोनम वांगचुक या किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन विपक्षी दलों का नहीं बल्कि युवाओं की आवाज है। उन्होंने कहा कि, अगर सरकार इस विरोध प्रदर्शन का समाधान चाहती है तो इसके लिए सबसे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूरी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता