ब्रेकिंग
दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट

BJP का दावा: राहुल गांधी ने 41,257 रुपये की पहनी टी-शर्ट, कांग्रेस ने दिया जवाब-मोदी जी भी 10 लाख का सूट पहने थे

PATNA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीजेपी ने उनकी टी-शर्ट को लेकर घेरा। बीजेपी ने दावा किया कि Burberry कंपनी की जो टी शर्ट राहुल गांधी ने पहनी है उसकी कीमत 41.257 रुपये है।

BJP का दावा: राहुल गांधी ने 41,257 रुपये की पहनी टी-शर्ट, कांग्रेस ने दिया जवाब-मोदी जी भी 10 लाख का सूट पहने थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बीजेपी ने उनकी टी-शर्ट को लेकर घेरा। बीजेपी ने दावा किया कि Burberry कंपनी की जो टी शर्ट राहुल गांधी ने पहनी है उसकी कीमत 41.257 रुपये है। दरअसल राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यात्रा की कुछ तस्वीर कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। जिसके बाद राहुल गांधी के टी-शर्ट को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरते हुए ट्विटर पर लिखा कि भारत, देखो..


वहीं बीजेपी को जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर बीजेपी घबराई और बौखलाई हुई है। राहुल गांधी कितने रुपये का गंजी पहने है इस पर बीजेपी की नजर है लेकिन देश में क्या-क्या समस्या है इस पर कोई ध्यान नहीं है। गंजी की जगह देश को कैसे बचाना है इस पर नजर होनी चाहिए।


 बेरोजगारी और महंगाई पर अभी बात होनी चाहिए थी लेकिन बीजेपी गंजी की बात कर रही है। सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने लुभावने वादे किये थे। युवकों से वादा किया था कि दो करोड़ रोजगार देंगे। आज आठ साल हो गये उस हिसाब से 16 करोड़ लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए थी क्या मिली?


कांग्रेस के भारत जोड़ों यात्रा से पटना लौटे अजीत शर्मा ने बीजेपी को जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के अगले पीएम होंगे। नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मुलाकात को विपक्ष के लिए बेहतर बताया। अजीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष पैकेज, विशेष राज्य का दर्जा मांगा था लेकिन नहीं मिला। उन्होंने भी स्पष्ट कर दिया कि नीतीश कुमार कहीं से भी प्रधानमंत्री के दौर में नहीं है। कांग्रेस पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राहुल गांधी हैं।