ब्रेकिंग
नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वेनदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जानBIG BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से धरना खत्म, सरकार ने तीनों मांगें मानींधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार में जश्न का माहौल, होली और दीवाली मनाकर छात्रों ने अपनी खुशी का किया इजहार फूलन देवी के शहादत दिवस पर VIP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मुकेश सहनी बोले- सामाजिक न्याय और स्वाभिमान की प्रेरणा है उनका संघर्षमुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बनेगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर होगा सर्वे

अजब-गजब: परिवहन विभाग में 17-18 कागजी डीटीओ ! ऐसी प्रोन्नति से क्या फायदा...जब 3 महीने बाद भी 'नई जगह- नया पोस्ट' नहीं मिले ? अब तो....

परिवहन विभाग में 17 अधिकारियों को डीटीओ व समकक्ष पद पर प्रोन्नति मिलने के तीन महीने बाद भी नई पोस्टिंग नहीं मिली। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ऐसी प्रोन्नति से क्या फायदा....

अजब-गजब: परिवहन विभाग में 17-18 कागजी डीटीओ ! ऐसी प्रोन्नति से क्या फायदा...जब 3 महीने बाद भी 'नई जगह- नया पोस्ट' नहीं मिले ? अब तो....
© Google
Viveka Nand
5 मिनट

Bihar Transport: परिवहन विभाग ने 6 अप्रैल 2026 को परिवहन सेवा के 17 अफसरों को जिला परिवहन पदाधिकारी व समकक्ष पद पर प्रोन्नत किया. इनमें 12 को एडीटीओ से डीटीओ में, जबकि पांच को मोटरयान निरीक्षक से जिला परिवहन पदाधिकारी में प्रोन्नति दी गई. भले ही इन सभी को तीन महीने पहले ही प्रोन्नति दे दी गई हो, लेकिन आज तक ये सभी पुराने जगह पर ही काम कर रहे. ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे प्रमोशन से क्या फायदा..जब सभी को पुराने पद पर ही काम करना पड़े. नए जगह और नए पद पर पोस्टिंग नहीं होने का साइड-इफेक्ट ऐसा हुआ है कि उक्त पद पर दूसरे अधिकारी (एडीटीओ) की पोस्टिंग कर दी गई और उन्हें मुख्यालय में योगदान करने का आदेश जारी कर दिया गया. 

ऐसी प्रोन्नति का क्या मतलब.....

परिवहन विभाग ने विभागीय कैडर वाले 17 अधिकारियों को डीटीओ व समकक्ष पद में प्रोन्नति दिया है. इनका अब तक नए पद पर पोस्टिंग नहीं किया गया इधर  24 जुलाई को 19 अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर नए जगहों पर पोस्टिंग दी गई है. प्रोन्नति पाये वैसे अधिकारी जो डीटीओ तो बन गए पर अभी भी एडीटीओ का कार्य कर रहे, उस जगह को भी भर दिया गया. यानि प्रमोशन पाये अधिकारियों को न नया जगह मिला और न पुराना पोस्ट रहा. एडीटीओ के स्थानांतरण-पदस्थापन से प्रमोशन पाये कई कई प्रभावित हुए हैं, जिन्हें विभाग में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है.  

परिवहन सेवा के इन अफसरों को डीटीओ में किया गया है प्रमोट,लिस्ट.....

अजब-गजब: परिवहन विभाग में 17-18 कागजी डीटीओ ! ऐसी प्रोन्नति से क्या फायदा...जब 3 महीने बाद भी 'नई जगह- नया पोस्ट' नहीं मिले ? अब तो....

अजब-गजब: परिवहन विभाग में 17-18 कागजी डीटीओ ! ऐसी प्रोन्नति से क्या फायदा...जब 3 महीने बाद भी 'नई जगह- नया पोस्ट' नहीं मिले ? अब तो....

परिवहन सेवा के डीटीओ स्तर के अफसरों की अब कहां होगी पोस्टिंग ?

बिहार सरकार ने पिछले दिनों में बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है. बिप्रसे के कई अधिकारी पूर्व से ही विभिन्न जिलों में डीटीओ के पद पर पदस्थापित हैं. अधिकांश खाली जिलों में बिप्रसे के पदाधिकारियों को डीटीओ बनाए जाने से परिवहन सेवा से प्रोन्नत होकर डीटीओ बने अधिकारियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इन अधिकारियों की पोस्टिंग कहां होगी, परिवहन विभाग में जिलास्तर का उच्चतर पद बिप्रसे के अधिकारियों से ही भर गया. ऐसे में परिवहन सेवा के प्रोन्नत अफसर कहां जाएंगे, क्या इन्हें एडीटीओ के पद पर ही बनाये रखा जाएगा ? अगर एडीटीओ में ही बनाये रखना था तो फिर सभी का प्रमोशन ही क्यों दिया गया ? ये तमाम सवाल हैं.

परिवहन विभाग ने 30 जून तक नहीं किया स्थानांतरण-पदस्थापन

दरअसल, परिवहन विभाग जून महीने में प्रोन्नत डीटीओ का स्थानांतरण करना चाहता था. लेकिन किसी वजह से मामला उलझ गया. 30 जून तक स्थानांतरण नहीं होने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंच गया. नतीजा यह हुआ कि आज तक परिवहन सेवा के प्रोन्नत डीटीओ का ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं हो पाया है. 

बिप्रसे के अफसरों की डीटीओ में पोस्टिंग  

बता दें, सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 जुलाई को 12 जिलों में बिप्रसे के अधिकारियों को डीटीओ बनाया है. 10 जुलाई को भी पूर्णिया और मधेपुरा में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को परिवहन अधिकारी बनाया गया था.

12 जुलाई को बिहार प्रशासनिक सेवा के जिन 12 अधिकारियों को डीटीओ बनाया गया है, उनमें मसौढी की डीसीएलआर कोमल किरण हैं, इन्हें जिला परिवहन अधिकारी किशनगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है. अमित राज को जिला परिवहन पदाधिकारी पश्चिम चंपारण,डेजी रानी को जिला परिवहन पदाधिकारी कटिहार, वीरेंद्र कुमार को जिला परिवहनअधिकारी, जहानाबाद,निशांत कुमार को जिला परिवहन अधिकारी, सीतामढ़ी, प्रवीण कुमार जिला परिवहन अधिकारी समस्तीपुर, प्रशांत रमानिया को जिला परिवहन अधिकारी, बक्सर, आलोक चंद्र चौधरी को जिला परिवहन अधिकारी, प्रियंका सिन्हा को जिला परिवहन अधिकारी, मुजफ्फरपुर, रंजीत कुमार को जिला परिवहन अधिकारी, नवादा, ललित राही को जिला परिवहन अधिकारी औरंगाबाद और निकिता कुमारी को जिला परिवहन पदाधिकारी अरवल बनाया गया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता