ब्रेकिंग
सारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकार

CM सम्राट ने अपने विस क्षेत्र के लिए लिया बड़ा फैसला...15 एकड़ जमीन पर टूरिज्म का होगा विकास

मुंगेर के तारापुर में 15 एकड़ जमीन पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी दी है। इस जमीन पर ईशा फाउंडेशन के सहयोग से सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और कांवरिया पथ के श्रद्धालुओं को लाभ

Bihar Cabinet Meeting, Tarapur Tourism Project, Munger Tourism Development, Isha Foundation Bihar, Bihar Tourism News, Samrat Choudhary Decision, Bihar Land Transfer News  डिस्क्रिप्शन:
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ा फैसला लिया है. तारापुर में पर्यटन के विकास को लेकर बिहार कैबिनेट ने कृषि विभाग की जमीन के हस्तांतरण की स्वीकृति दी है. 

बिहार कैबिनेट ने कुछ शर्तों के साथ मुंगेर जिलान्तर्गत तारापुर में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करने के लिए कृषि विभाग की जमीन 15 एकड़ 01 डिसमिल भूमि जो तारापुर के मौजा गाजीपुर में अवस्थित है,उसे पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरण की स्वीकृति प्रदान की है. 

इस स्थल के विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा ईशा फाण्डेशन, ईशा योग केन्द्र, वेल्लियांगिरी फुटहिल, कोयंबटूर, तमिलनाडु के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) कर 1 रुपये के टोकन शुल्क पर लीज के माध्यम से 99 वर्ष के लिए उक्त भूमि हस्तान्तरित की जा सकेगी। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के लिए प्राधिकृत किया जायेगा। निर्माण कार्य पर होने वाले खर्च का वहन ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा। निर्माण के बाद उक्त स्थल का प्रबंधन भी ट्रस्ट के द्वारा ही की जायेगी. उक्त भूमि पर समेकित सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटकीय सुविधाओं के विकास से न केवल आस-पास के क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि कांवरिया पथ के श्रद्धालुओं को सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता