ब्रेकिंग
'पहले RJD लठैत पार्टी थी' बोधगया विधायक के बयान पर भड़कीं लालू की बिटिया, बोलीं.."जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना"सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल Bihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मत'पहले RJD लठैत पार्टी थी' बोधगया विधायक के बयान पर भड़कीं लालू की बिटिया, बोलीं.."जिस थाली में खाना, उसी में छेद करना"सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल Bihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मत

Bihar News: रोड एक्सीडेंट में मौत पर अब 8 लाख, इंश्योरेंस कंपनी 4 लाख और सरकार भी चार लाख रु देगी, CM सम्राट की बड़ी घोषणा

Bihar News: बिहार विधानसभा में सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सड़क हादसे में मौत पर अब पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा, जिसमें 4 लाख बीमा कंपनी और 4 लाख सरकार देगी।

Bihar News
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की। सम्राट चौधरी ने कहा कि रोड एक्सीडेंट में मौत पर पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसमें चार लाख रुपए बीमा कंपनी और चार लाख सरकार देगी। विधायकों की मांग पर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में कहा कि विधायकों की कई तरह की चिंता रहती थी कि जो रोड एक्सीडेंट होते हैं उनसो बीमा क्षेत्र में जाना चाहिए। हमलोगों ने तय किया है कि अब जो भी रोड एक्सीडेंट होंगे, उसमें इंश्योरेंश का भी पैसा चार लाख रुपया मिलेगा। सरकार भी अपने स्तर से चार लाख रुपए देने का काम करेगी।


सम्राट ने कहा कि कई ऐसे सेक्टर हैं जिनमें लगातार काम करने की अभी भी जरूरत है। नीतीश कुमार भी कहते थे कि जो हमारे ब्लॉक के स्कूल हैंस वहां मॉडल स्कूल की स्थापना करेंगे। जिला में जो जिला स्कूल होता है उसको पूरी तरह से व्यवस्थित करना है। ऐसी व्यवस्था करनी है कि अधिकारियों के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ें।


सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं किसी को बाध्य तो नहीं कर सकता लेकिन इस सरकार को यह व्यवस्था जरूर खड़ा करना है कि ऑफिसर और मंत्री का बेटा खुद सरकारी स्कूल में पढ़ना शुरू कर दे, ऐसी व्यवस्था बनानी है। नीतीश कुमार ने स्कूलों में शिक्षक को पहुंचाया है। लगभग पांच लाख शिक्षकों की बहाली की गई। अब हम लोग इसको आगे बढ़ाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता